रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया

IMG-20171208-WA0143फ़िरोज़ खान
सीसवाली 8 दिसंबर । एसडीपीआई ने शुक्रवार को बाद नमाज जुम्मा के नगर अध्यक्ष यूनुस मेवाती के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज ने मदरसा अनवारुल उलूम के वसीय मैदान से उप तहसील तक विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली । रैली कस्बे के प्रमुख बाजारों से होती हुई उप तहसील कार्यालय पहुंची । इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक सोची समझी साजिश के तहत ​राजसमंद में लव जिहाद के नाम पर भगवा आतंकीयों द्वारा मोहम्मद अफराजुल की निर्मम हत्याकांड की साजिश में शामिल सभी मुजरिमों को फांसी की सजा दिलाने,कानून को धत्ता बताकर लव जिहाद और गौरक्षा के नाम पर हिंसा फैलाने वाले तथाकथित गोरक्षकों और भगवा आतंकी ब्रिगेड पर प्रतिबंध​ लगाने की मांग और शहीद मोहम्मद अफराजुल के परिवार के सदस्य को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार सियाराम मीणा को दिया । ज्ञापन में मांग की गई कि राजस्थान सरकार के ग्रह मंत्री से कानून व्यवस्था नही सम्भल रही है ऐसे में उनको तुरन्त प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिये । रैली में मुस्लिम समाज के लोग हाथों में झण्डियां, बैनर लेकर चल रहे थे और कातिलों को फांसी दो, गृहमंत्री इस्तीफ़ा दो, उमर व फहलु खान के कातिलों को सजा दो जैसे नारे लगा रहे थे । ज्ञापन देने वालो में अलदीन अंसारी, सदर रमजानी अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, आरिफ अंसारी, सुजाऊदीन अंसारी, इक़बाल मंसूरी, आरिफ अंसारी, जवाद अली अंसारी, मेहमूद अंसारी, बंटी नागरा, सलीम सहारा सहित आदि थे ।

error: Content is protected !!