बीकानेर. सोमवार 18 दिसम्बर को विजया बैंक अमरसिंहपुरा शाखा में डिजीटल पेमेन्ट के डिवाईस से ग्राहकों को भुगतान करने की जानकारी दी इस सुविधा का शुभारम्भ किया। शाखा प्रबंधक एस.के. गोरा ने बताया कि डिजिटल डिवाईस से खाता धारकों को भीम ऐप, मोबाइल बैकिंग, विपे क्यूवक, विजया यूपीआई ऐप, आधार एनेबल पेमेन्ट सिस्टम, यूएसएसडी पेमेन्ट आदि की जानकारी दी गई व इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम सिंह हाडलां, रविरंजन झा, कंचन राठौड़, बलविन्द्र सिंह सलूजा, प्रबंधक जेएनवी प्रेमप्रकाश, सुरेन्द्र व्यास आदि उपस्थित थे।