काला शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे लेंगे समीक्षा बैठक

bikaner samacharबीकानेर, 4 जनवरी। नदी बेसिन व जल संसाधन योजना प्राधिकरण के आयुक्त एम एस काला शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान के तहत हुए कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे।
——–
बजट घोषणा संबंधी बैठक 8 जनवरी को
बीकानेर, 4 जनवरी। जिले की बजट घोषणा वर्ष 2014-15, 2015-16, 2016-17 एवं 2017-18 की बैठक 8 जनवरी को दोपहर 11.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा ने यह जानकारी दी।
——–
सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों हेतु एमएसएमई समाधान पोर्टल
बीकानेर, 4 जनवरी। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को विलम्बित भुगतान के रेफरेन्स, राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद में दर्ज करने हेतु एमएसएमई समाधान नाम से पोर्टल तैयार किया गया है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक आर के सेठिया ने बताया कि पोर्टल का पता ेंउंकींदण्उेउमण्हवअण्पद है तथा पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्यमी अपने विलम्बित भुगतान बाबत शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह पोर्टल पब्लिक डॉमेन में उपलब्ध है तथा इस सुविधा का लाभ जिले के सभी सूक्ष्म एवं लघु उद्यमी उठा सकते हैं।
——–
सियाग ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण
बीकानेर, 4 जनवरी। पंचायत समिति बीकानेर प्रधान राधा देवी सियाग ने गुरूवार को किलचू और केसरदेसर जाटान के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया।
सियाग ने किलचू आंगनबाड़ी केन्द्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी लेते हुए उपस्थित महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने केसरदेसर जाटान केन्द्र पर उपस्थित गर्भवती व धात्राी महिलाओं को साप्ताहिक पोषाहार वितरित किया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई करते हुए, सम्बन्धित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर आमजन की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी शक्ति सिंह तथा महिला पर्यवेक्षक सुनीता वर्मा भी उपस्थित थीं।
——–
ऊंट उत्सव में पर्यटकों की अधिकाधिक भागीदारी प्रयास करें-कलक्टर
बीकानेर, 4 जनवरी। जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने कहा कि डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में 13 व 14 जनवरी को होने वाले ऊंट उत्सव में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। उत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों को आकर्षक, मनोरंजक व लोकप्रिय बनाने के प्रयास करें जिससे सैलानी मरु नगर व रेगिस्तानी जहाज की विशेषताओं से रूबरू हो सकें।
गुप्ता ने गुरुवार को पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले ऊंट उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आमजन, पर्यटक उत्सव के सभी कार्यक्रमों का बेहतरीन तरीके से लुत्फ ले सकें, इसके पुख्ता इंतजाम पुलिस,पर्यटन व प्रशासनिक अधिकारी करें। उत्सव के तहत 12 से 15जनवरी तक पर्यटन विभाग, सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय, जिला प्रशासन व बीकानेर सिटी ब्लॉग की ओर से जूनागढ़ में फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में जिले के पर्यटन स्थल, मेले एवं त्यौहार, ऊंट उत्सव, डेजर्ट सहित विभिन्न विषयों से जुड़े छायाचित्रा प्रदर्शित किए जाएंगे। राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र की ओर से डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में ऊंट के उत्पादों की तथा राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र द्वारा अश्व प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जूनागढ़ फोर्ट के सामने हस्तशिल्प व खान-पान का स्टॉल लगाया जाएगा।
ऊंट उत्सव का कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार को प्रातः साढ़े ग्यारह बजे जूनागढ़ के सामने से डॉ. करणीसिंह स्टेडियम तक शोभायात्रा से होगा। विधिवत उत्सव का उद्घाटन डॉ.करणीसिंह स्टेडियम में दोपहर साढ़े बारह बजे होगा। इस अवसर पर आर्मी का बैग पाइपर बैंड धुनें प्रस्तुत करेगा। ऊंट श्रृंगार, ऊंटबाल कतराई, आर.ए.सी.बैंड प्रदर्शन, दोपहर ढाई बजे से ऊंट नृत्य प्रतियोगिता, उसके बाद मिस मरवण व मिस्टर बीकाणा प्रतियोगिता तथा उसके बाद राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। उत्सव के दूसरे दिन हैरिटेज वाक, रस्सा कस्सी, ग्रामीण कुश्ती, कबड्डी, साफा बांध सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा अग्नि नृत्य का आयोजन होगा।
—–

error: Content is protected !!