एक्यूप्रेशर सुजोक एवं वाइब्रेशन चिकित्सा शिविर का समापन

b738b3ea-051b-400e-ae37-f216b8cf0a97आज 7 जनवरी 2018 रविवार को भारत विकास परिषद वीर दुर्गादास शाखा बाड़मेर द्वारा सात दिवसीय एक्यूप्रेशर सुजोक एवं वाइब्रेशन चिकित्सा शिविर का समापन श्री ताराचंद जाटोल के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी शाखा अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने वाले श्री भोमराज चौधरी एक्यूप्रेशर चिकित्सक एवं उनके साथीयो को दुपट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर बोलते हुए श्री ताराचंद जी जाटोल साहब ने भारत विकास परिषद द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत देशभर में संचालित चिकित्सा शिविरों एवं अस्पतालों की जानकारी दी गई तथा बाड़मेर में वीर दुर्गादास शाखा द्वारा आयोजित एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में की गई व्यवस्था पर आभार जताया गया इस अवसर पर एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर के डॉक्टर श्री भोमराज चौधरी ने वर्तमान समय में एक्यूप्रेशर चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दवा रहित चिकित्सा है जिसमें मरीजों को पूर्ण रुप से आराम मिलता है इस अवसर पर बोलते हुए श्री लक्ष्मीनारायण जोशी ने चिकित्सकों सभी शाखा सदस्यों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उक्त छह दिवसीय चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने अपना इलाज करवाया तथा उन्होंने आगे भी इसी तरह के चिकित्सा शिविर आयोजन करने का भरोसा दिलाया इस अवसर पर श्री जसवंत गॉड ओम प्रकाश गौड़ सांवलाराम गॉड राजेंद्र जोशी दीपक ठक्कर प्रकाश शर्मा दिनेश बंसल किसनाराम पंचारिया उपस्थित थे मंच संचालन श्री मुकेश केला द्वारा किया गया

error: Content is protected !!