11 जनवरी को लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथी मनाई जाएगी

lal-bahadur-shastriबीकानेर, 09 जनवरी, 2018 जिला देहात कांग्रेस कार्यालय बीकानेर में आगामी 11 जनवरी को प्रातः11 बजे भारत के दुसरे प्रधानमंत्री व भारतरत्न स्व. लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत की अध्यक्षता में मनाई जाएगी।
कार्यालय संचालक मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि 11 जनवरी 1966 को ताशकन्द (उजबेकिस्तान) में ताशकन्द समझोते पर हस्ताक्षर करने के बाद वहीं पर और उसी रात को उनकी रहस्यमय मृत्यु हुई थी।
इस कार्यक्रम में देहात कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कार्यकारिणी पदाधिकारियों, कांग्रेस पार्टी के लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशीगण, विधायक, जिलाप्रमुख, प्रधान, कम्पेनिंग कमेटी. सदस्यगण, पं.स.व जिप. सदस्य व प्रत्याशी, अग्रिम संगठनो के जिलाध्यक्ष व जिला देहात कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, विशेष आमत्रित सदस्य, अग्रिम संगठनों के प्रदेशस्तरीय, सहित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं मौजूद रहेगे।

( मार्शल प्रहलादसिंह)
प्रदेश संगठक

error: Content is protected !!