राजसंगम विडियो कान्फ्रेन्स से हुआ ट्रिपल ए का संगम

एएनएम-आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के कार्य होंगे समन्वित
*********
zzबीकानेर। एएनएम-आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के कार्यों को बेहतर तरीके से समन्वित कर चिकित्सा-स्वास्थ्य व पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को राजसंगम कार्यक्रम के तहत विडियो कांफ्रेंस द्वारा प्रशिक्षण शुरू हुआ। पूरे राज्य के साथ बीकानेर में भी अटल सेवा केन्द्रों पर एएनएम-आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की तिकड़ियाँ अपनी अद्यतन रिपोर्ट्स के साथ पहुंची। सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि राज्य स्तर से अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. वीनू गुप्ता, शासन सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन, अन्तरा फाउन्उेशन प्रतिनिधि एवं राज्य स्तरीय नोडल अधिकारीयों ने समन्वय द्वारा बेहतर सेवा का प्रशिक्षण देने के साथ जमीनी स्तर तक समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को फिल्म के माध्यम से अपने आंगनबाडी क्षेत्र की मैपिंग करने, उनकी भूमिका एवं आदर्श कार्यकर्ताओं के व्यवहार के संबंध में बताया गया। साथ ही उन्हें सच्ची कार्यकर्ता, सच्ची एएनएम व सच्चा रिकार्ड के संबंध में विस्तार से बताया गया। एएनएम, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी द्वारा आमजन को गुणवत्तपूर्ण चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं पोषण सेवायें प्रदान करने हेतु टीम भावना के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महोदया द्वारा 20 दिसम्बर 2017 को राजसंगम (एएए अवधारणा) का शुभारंभ किया गया था। इस अवधारणा में एएनएम, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी को प्रशिक्षित किये जाने हेतु जिले में ब्लाॅक स्तर, सीएचसी-पीएचसी स्तर के अधिकारी, कर्मचारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से एलएस, सीडीपीओ को निर्धरित बैच व तिथि के अनुसार राज्य स्तर से प्रत्येक अटल सेवा केन्द्र पर विडियों काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 20 बैच के माध्यम से ये प्रशिक्षण माह फरवरी तक जारी रहेंगे। प्रशिक्षण में जिले से आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता, डीपीएम सुशील कुमार, जिला आशा समन्वयक रेणु बिस्सा, डीएनओ मनीष गोस्वामी व खण्ड स्तर से बीसीएमओ, सीडीपीओ, बीपीएम, बीएचएस, चिकित्सा अधिकारी, एलएचवी, एलएस, पीएचसी हैल्थ सुपरवाईजर सहित एएनएम, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
बीकानेर

error: Content is protected !!