नारीशक्ति के महत्व को बताया ‘मन की बात ने’ : रांका

IMG-20180128-WA0009बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात के माध्यम से कहा कि भारत में विदूषियों की लंबी परंपरा रही है। स्कंद पुराण में कहा गया है कि एक बेटी दस बेटों के बराबर है। दस बेटों में जितना पुण्य मिलेगा एक बेटी से उतना ही पुण्य मिलेगा। यह हमारे समाज में नारी के महत्व को दर्शाता है। नगर विकास न्यास महावीर रांका के निवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र की ‘मन की बातÓ का प्रसारण किया गया। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नारी शक्ति पूरे देश को, सारे समाज को, परिवार को, एकता के सूत्र में बांधती है। चाहें वैदिक काल की लोपामुद्रा, गार्गी और मैत्रेयी की विद्वता हो या अक्का, महादेवी और मीराबाई का ज्ञान और भक्ति हो, चाहे अहिल्याबाई होलकर की शासन व्यवस्था हो या रानी लक्ष्मीबाई की वीरता, नारी शक्ति हमेशा हमें प्रेरित करती आयी है। देश का मान सम्मान बढ़ाती आयी है। प्रणव भोजक ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के ओम राजपुरोहित, भाजयुमो जिला देहात मंत्री पवन महनोत, मनोज गिरि, नरेश राणा, राजू जाट, रजत पडि़हार, रतनलाल पारीक, नरेन्द्र भादाणी, मनोज पडि़हार सहित अनेकजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!