शोभायात्रा पर की पुष्पवर्षा, महाराजश्री से लिया आशीर्वाद

बीकानेर। खेतेश्वर मंदिर की 34वें प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राजपुरोहित समाज की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इंदिरा कॉलोनी से मुख्य मार्ग होते हुए खेतेश्वर बस्ती तक यह शोभायात्रा निकाली गई। चंग व डफ के साथ-साथ ऊंट व घोड़ों की सवारी के साथ शान से यह शोभायात्रा निकाली गई। ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति संत तुलसाराम जी महाराज के सान्निध्य में निकली इस सवारी पर नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका तथा भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने पुष्प वर्षा कर महाराजश्री से आशीर्वाद लिया।

error: Content is protected !!