मेनारिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

उप चुनाव प्रचार में निकले भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

मेनार|| वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 28 में होने जा रहे जिला परिषद सदस्य हेतु उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याक्षी अनु मीणा के समर्थन में वल्लभनगर भाजपा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने ताकत झोंक दी है।
प्रत्याशी को विजय दिलाने हेतु रविवार को प्रचार प्रसार का आगाज किया गया। उल्लेखनीय है कि आगामी 5 मार्च को होने जा रहे जिला परिषद पद हेतु वार्ड 28 में उपचुनाव के लिए वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी गणपत मेनारिया के नेतृत्व में अनु मीणा जिला परिषद सदस्य प्रत्याक्षी को अधिक मतों से जिताने हेतु पार्टी के पदाधिकारियों ने जान झोंक दी है। रविवार को शुरू हुए प्रचार प्रसार के आगाज में जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल वल्लभनगर विधानसभा भाजपा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया , भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र ओदिच्य
, कुराबड मंडल अध्यक्ष गंगाराम पटेल ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन डांगी , पूजा खारोल के साथ ही स्वयं प्रत्याशी अनु मीणा सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान प्रत्याशी अनु मीणा ने क्षेत्रवासियों से संपर्क किया एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए अधिक से अधिक वोटों से जीत दिलवाने की अपील की उन्होंने कहा कि अगर मैं जीती हूं तो पूर्ण निष्ठा और कृतज्ञता से कार्य का निर्वहन करूंगी

error: Content is protected !!