जयपुर 11 मार्च 2018,
चेटीचण्ड सिन्धी मेला समिति महानगर जयपुर के तत्वावधान में एक तरफ तो सामाजिक सरोकार के तहत 11 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किये गये। वहीं दूसरी तरफ नई पीढ़ी में सिन्धी भाषा के संस्कारों के सिंचन के लिए विशाल सिन्धु मेले का आयोजन किया गया।
सायं 4 बजे से भरा विशाल सिन्धु मेला
रविवार, 11 मार्च को ही शाम को 4 बजे आदर्श नगर के दशहरा मैदान में विशाल सिन्धु मेले में अपार जनसमूह उमड़ा।
मुख्य समन्वयक किशोर सचदेव ने बताया कि अमरापुर सन्त मण्डली द्वारा भगवान झूलेलाल के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर और धर्मध्वजा फहराकर मेले का उद्घाटन किया गया। सिन्धी लाफ्टर किंग परमानन्द प्यासी ने अपनी हास्य रचनाओं से दर्शकों को हंसाकर लोटपोट कर दिया। मनोज मामनानी ने जिये मुहिंजी सिंध… गाकर सिन्धु प्रदेश की यादें ताजा कर दीं। भगवान झूलेलाल के मनोहारी मंदिर को देखने के लिए उत्सुक श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर दर्शन हेतु आतुर रहे। सिन्धु नदी की झांकी पर विद्धान ब्राह्मण पूजन करवा रहे थे। मोहनजोदड़ो की झांकी को देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए सिन्धी व्यंजन प्रतियोगिता एवं पुरूषों के लिए पल्लव-प्रार्थना प्रतियोगिता आयोजित की गई। श्रेष्ठ युगल पुरस्कार के लिए बहुत से युगल होड़ में थे। अमरलाल साहिब मंडल की ओर से सिन्धी लोक नृत्य छेज का आयोजन हुआ। बहिराणा साहब की झांकी सजाई गई। अमरापुरा दरबार की ओर से डोडो-चटणी प्रसाद का वितरण हुआ। सिन्धी व्यंजनों की स्टालों पर भारी भीड़ थी। सिन्धी समाज की विशिष्ट विभूतियों का सम्मान हुआ। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, राजस्थान सिन्धी अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी, भारतीय सिन्धु सभा के महेन्द्र तीर्थानी, पार्षदगण मुकेश लख्यानी, महेश कलवानी, लक्ष्मण मोरानी उपस्थित थे। मुख्य समन्वयक किशोर सचदेव, मेला समिति अध्यक्ष हरीश टिवाणी, मेला प्रमुख हरीश वेजनानी, मेला समिति महासचिव मनोज ठाकवानी ने अतिथियों का स्वागत किया।
लक्की ड्रा टिकिट पर ढेर सारे इनाम निकाले गये। बच्चों के लिए हाथी, घोड़े, ऊंट की सवारी, झूले आदि का बेहतर प्रबंध था। सफल मंच संचालन तुलसी संगतानी एवं प्रिया ज्ञानानी ने किया।
मेले में हरीश असरानी, अमर गुरबानी, किशन गुरबानी, अर्जुन सचदेव, विजय बालानी, किशोर शर्मा, आदि ने विशिष्ट सेवाएं दीं।
रक्तदान शिविर आयोजितः- मुख्य समन्वयक ईश्वर मेहरचन्दानी, संयोजक चन्द्रप्रकाश खेतानी ने बताया कि प्रातः 10 बजे से प्रेमप्रकाश मन्दिर सिन्धी कॉलोनी राजापार्क, श्री झूलेलाल मन्दिर कंवर नगर, गीता मन्दिर सेक्टर 2 जवाहर नगर, न्यू आनन्द गार्डन जयसिंहपुरा खोर, माता अम्बी देवी सिन्धी धर्मशाला सेक्टर 2 मालवीय नगर, स्वामी सर्वानन्द हाल नाहरी का नाका, बटर फ्लाई बैंगल्स संसारचन्द्र रोड, झूलेलाल मन्दिर, डी-ब्लॉक, विद्याधर नगर, जयपुर स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित हुए। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संयोजक चन्द्रप्रकाश खेतानी ने बताया कि शिविर में कुल 521 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
तुलसी संगतानी
प्रवक्ता
9829061757
