विश्व स्वास्थ्य दिवस: स्काउट गाइड ने किया मैराथन दौड़ का आयोजन

बीकानेर, 7 अप्रैल। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
दौड़ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र चैधरी एवं स्काउट गाइड मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। गांधी पार्क से प्रारम्भ होकर दौड़ पूर्ण सिंह सर्किल, अम्बेडकर सर्किल और तुलसी सर्किल होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में समाप्त हुई। मैराथन में ब्लोसम इन्टरनेशनल स्कूल, राजकीय फोर्ट उमावि, रामपुरिया काॅलेज, डूंगर महाविद्यालय, शिक्षा निदेशालय आॅपन रोवर क्रू आदि से 150 स्काउट-गाइड, रोवर-रेन्जर ने हिस्सा लिया।
स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए डाॅ. चैधरी ने बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी। उन्होने कहा कि सही खान-पान, उचित व्यायाम एवं प्रसन्नचित रहना ही स्वस्थता के मूल मंत्र है। स्वस्थ शरीर में करने की सीख दी।
इस अवसर पर सीओ गाइड मीनाक्षी भाटी, स्थानीय संघ सचिव बृजमोहन पुरोहित, सह सचिव चंचल चैधरी, स्काउटर विजयकृष्ण शर्मा, भूपसिंह आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं सीओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित ने नशे के दुष्प्रभाव बताए।

error: Content is protected !!