भीनासर मे 12 अप्रेल से नौ दिवसीय श्रीरामकथा

बीकानेर। 10 अप्रेल 2018, भीनासर स्थित भक्तानन्द शिव मंदिर मे 12 अप्रेल से नौ दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन होगा।
भक्ता नन्द आश्रम के मंहत स्वामी संवित सुबोध गिरी ने बताया कि स्वामी संवित् सोमगिरी महाराज के आर्शीवाद से मुरलीमनोहर धोरे के संत केशव श्रीरामकथा का वाचन करेगे। कथा का समय दोपहर 12.00 बजे से 5.00 बजे तक रहेगा। कथा 20 अप्रेल तक चलेगी।
स्वामी सुबोध गिरी ने बताया कि 21 अप्रेल को कानपुर आई.आई.टी. से गोल्ड मेडलिस्ट इंजिनीयर विचारक एवं गायक नन्दलाल जोशी का उद्बोधन होगा। 22 अप्रेल को आश्रम परिसर मे सुबह 9.00 बजे से एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन रखा गया है। कैंप का उदघाटन एस.पी. मेडीकल काॅलेज के प्राचार्य डा. आर.पी. अग्रवाल करेगे। कैंप के दौरान आंख, नाक, गला, फिजिशियन, हड्डी रोग आदि के चिकित्सक अपनी सेवाऐं देगंे।
आश्रम से जुडे़ कार्यकर्ता हरिश उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण पाईवाल, त्रिलोक चन्द चैधरी, जगदीश बाविया, श्यामसुन्दर उपाध्याय, गोपाल बाविया, माणक सोनी, अमरचन्द आदि आयोजन को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनो से सक्रिय हैं।

error: Content is protected !!