वार्ड नं. 8 क्षैत्र में जनसमस्याओं के निराकरण की मांग

सम्मानीय मुख्यमंत्री महोदय,
राजस्थान सरकार
जयपुर।

विषयः- वार्ड नं. 8 क्षैत्र में जनसमस्याओं के निराकरण के सन्दर्भ में।

महोदय,
सादर निवेदन है कि मेरे वार्ड नं. 8 क्षैत्र में जनसमस्याओं की लम्बी सूची है। मेरे द्वारा बराबर संबधिंत विभागो नगर निगम, नगर विकास न्यास एवं पानी-बिजली-पीडब्लूडी विभागो तक समस्या पहुंचाने के बाद भी समस्याओं पर ध्यान नही दिया जा रहा है। कृपया निम्न समस्याओं पर विशेष निराकरण करने एवं बजट स्वीकृत करते हुए जनहित में निर्णय लेकर जनमानस को राहत प्रदान करें।
इस वर्ष चुनावी वर्ष है ऐसे में जनता को राहत मिलती है तो पार्टी को राहत मिलेगी।

ऽ वार्ड नं. 8 के क्षैत्र में नाली निर्माण कर लौहे के पतरे लगाये जाऐ।
ऽ रोड़ लाईट नये सिरे से लगायी जाऐ एवं जो बंद है उन्हे शुरू किया जाऐ।
ऽ सड़को का निर्माण।
ऽ सफाई व्यवस्था।
ऽ प्रा. स्वा. केन्द्र 3 नम्बर में अत्याधुनिक मरीज हितार्थ उपकरण एवं स्टाफ व्यवस्था।
ऽ झुलते बिजली के तारों की सुव्यवस्था।
ऽ वार्ड एरीया में शौचालय निर्माण जस्सोलाई व्यास पार्क, जस्सूसर गेट के अन्दर, विश्वकर्मा गेट के अन्दर
इत्यादि।
ऽ आवारा पशुओं को अन्यत्र सिफ्ट करना।
ऽ भवनों द्वारा फैलायी जाने वाली गन्दगी के लिए विशेष व्यवस्था कचरा संग्रहण।
ऽ नालो की सफाई।
ऽ सिवरेज व्यवस्था।
ऽ व्यास पार्क एवं विश्वकर्मा पार्क में पानी टैंक निर्माण।
उपरोक्त सुविधाओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आदेश देकर राहत प्रदान करें। साथ ही मेयर एवं नगर विकास न्यास को भी उक्त क्षैत्र वार्ड नं. 8 में लम्बित समस्याओं को तत्काल दूर कराने के निर्देश देकर जनहित में राहत प्रदान करें।

(डिम्पल व्यास)
पार्षद वार्ड नं. 8

error: Content is protected !!