बीकानेर निवासी एन.डी.कादरी महासचिव नियुक्त

बीकानेर। मुस्लिम महासभा प्रमुख हिंदल युनूश शेख के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष फखरुद्दीन गौरी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नुरानी मस्जिद के पास रानीसरबास बीकानेर निवासी एन.डी.कादरी को राजस्थान प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया ।कादरी की नियुक्ति पर मुस्लिम समाज के लोगों ने खुशीयां मनाई व मुस्लिम महासभा प्रमुख तथा प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया
एन.डी.कादरी जल्द ही प्रदेश का दौरा कर संगठन को मजबूती प्रदान कर विस्तार करेंगे।

error: Content is protected !!