राज्य स्तरीय सिन्धी महाकुम्भ का आयोजन

जयपुर। भारतीय सिन्धु सभा एवं सिन्धी समाज के सामाजिक, धार्मिक संगठनों की ओर से राज्य स्तरीय सिन्धी महाकुम्भ का आयोजन 17 जून 2018 रविवार को प्रातः 9.30 बजे से स्थानीय सीतापुर टोंक रोड़ स्थित जयपुर एक्जीबिशन एण्ड कन्वेशन सेन्टर (श्रम्ब्ब्) वातानुकूलित हॉल में किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक हरगुण आसनदास नेभनानी ने कहा कि सिन्धी समाज संगठित होकर अपने अधिकारों की मांग कर रहा है, सिन्धी महाकुम्भ में प्रदेश भर की पूज्य पंचायतें सांस्कृतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सदस्य भाग ले रहे हैं। अमरापुरा के संत मण्डली और प्रदेश के अन्य संत ओर साधु समाज समिलित होंगे।
सह संयोजक मुकेश लख्याणी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल मंत्री एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ होगे। राजस्थान सरकार के नगरीय विकास मंत्री श्री चन्द्र कृपलानी, शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा अशोक परनामी, विधायक राज. सिन्धी अकादमी चेयरमैन हरीश राजानी, ज्ञानदेव आहूजा, तरूण राय कागा भाजपा शहर अध्यक्ष संजय जैन, महापौर अशोक लाहोटी, ओंकार सिंह लखावत सहित कई विशिष्ट व्यक्ति समारोह में सम्मिलित होंगे।
सह संयोजक मोहन नानकानी ने कहा कि सिन्धु महाकुम्भ के माध्यम से सिन्धी समाज की 5 प्रमुख मांगे केन्द्र सरकार के समक्ष रखी जाएंगी जिसमें केन्द्रीय सिन्धी विश्वविद्यालय की स्थापना, दूरदर्शन पर पृथक सिन्धी चैनल, गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर सिन्धु संस्कृति की झांकी, सिन्धु सभ्यता और संस्कृति का राष्ट्रीय स्मारक तथा चेटीचण्ड पर राष्ट्रीय अवकाश जैसे बिन्दु सम्मिलित हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने कहा कि सिन्धु महाकुम्भ का विशेष आकर्षण गुलाबचन्द मीरचन्दानी के द्वारा हरि शेवा सनातन मन्दिर के सहयोग से तैयार विशाल सिन्धु घाटी सभ्यता व संस्कृति की विशाल प्रदर्शनी होगी।
प्रदेश महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणाी ने कहा कि बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अजमेर की घनश्याम भगत एण्ड पार्टी सिन्धी संगीत प्रस्तुत करेगी।
जयपुर संभाग प्रभारी हीरालाल तोलानी ने कहा कि इस अवसर पर प्रान्त प्रचारक दुर्गादास जी सह प्रान्त प्रचारक निम्बाराम, भारतीय सिन्धु सभा के मार्गदर्शक कैलाश चन्द एवं सोमकान्त जी भी उपस्थित रहेंगे।

जयपुर के अलावा सीकर, झुंझुनू, जोधपुर, उदयपुर, कोटा सहित प्रदेश भर से हजारो की संख्या मे सिन्धुजन सम्मेलन में भाग लैगे।

error: Content is protected !!