कांग्रेस का मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम सम्पन्न
फ़िरोज़ खान
सीसवाली 26 जून। प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार बुधवार को सीसवाली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मांगरोल मनोज नागर रिझिंया, अति विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला प्रमुख रामचरण मीणा, विशिष्ठ अतिथि पीसीसी सदस्य हंसराज मीणा उदपुरिया थे । मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया एवं अन्य अतिथियों का हरीश खण्डेलवाल, लालचंद मीणा, नरेश जैन, बजरंगलाल बैरवा, दिनेश खण्डेलवाल,रेवीडिलाल , लटूरलाल बैरवा, श्यामलाल पीलिया, शाहिद गहलोत, नबीशेर, आरिफ अंसारी, एनडी पठान, इमरान अंसारी, अनवर शाह,सत्यनारायण अग्रवाल,आदि कार्यकर्ताओ ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य एवं आत्मिक स्वागत किया । कार्यक्रम शाम को 6 बजे कोटा रॉड नाका चुंगी पर कुम्हारों की कुटिया में शुरू हुआ जो रात्रि 9 बजे सम्पन्न हुआ ।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया ने कार्यक्रम के दौरान बीएलए, बूथ अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम हमारे प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशन में गांव-गांव में आयोजित किया जा रहा है। बूथ चुनाव प्रक्रिया की जान है। बूथ के अंदर और बाहर बैठने वाले हमारे वफादार साथी ही हमारी शक्ति है। बूथ को जीतने का सारा श्रेय हमारे उन्हीं साथियों को जाता है जो सुबह भूखे-प्यासे बूथ की व्यवस्था के लिए बूथ पर आकर डटकर एक सैनिक की भांति खडे हो जाते है और पूरे दिन एक-एक वोट पर नजर रखते है। हमारें बूथों पर सक्रिय बूथ सैनिकों की वजह से ही हम चुनाव पर विजय पाते है।
भाया ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारें अपने फैसलों से लगातार आम आदमी को पीड़ित करने का कार्य कर रही है । मंच का संचालन कांग्रेस जिला महासचिव एम इदरीस खान ने किया ।