गहलोत की दीपावली पर शुभकामनाएं

जयपुर। मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत ने प्रकाश पर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्राी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि उल्लास के इस पर्व की खुशियां हम अपने परिवारजन, मित्रों सहित सभी के साथ सहृदयता से बांटते हुए सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लें तथा देश एवं प्रदेश के विकास में अपनी रचनात्मक भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्राी की भावना है कि दीपावली पर्व पर किसी प्रकार का कोई उपहार साथ लेकर नही आयें एवं महंगे उपहारों पर खर्च होने वाली राशि को आप लोग ’मुख्यमंत्राी राहत कोष’ में देकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आपका यह योगदान किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी ला सकता है।

बच्चों को विकास का उचित माहौल मिले
जयपुर। मुख्यमत्राी अशोक गहलोत ने कहा है कि बच्चे हमारे देश के कर्णधार हैं जिन्हें हम उनकी भावना, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप आगे बढ़ायें। गहलोत ने देश के प्रथम प्रधानमंत्राी पं. जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती पर मनाये जाने वाले बाल दिवस (14 नवम्बर) पर जारी अपने संदेश में कहा है कि चाचा नेहरू बच्चों में बहुत लोकप्रिय हुए। उनका सपना था कि बच्चांे का समग्र विकास हो। मुख्यमंत्राी ने अभिभावकों और शिक्षकों का आह्मन किया कि वे बच्चों का लालन-पालन प्रारंभ से ही उचित माहौल में करें जिससे वे जीवन के हर क्षेत्रा में तरक्की कर देश के विकास में सहायक बन सकें।
जनसुनवाई में आमजन ने दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी
जयपुर। मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत को आज यहां मुख्यमंत्राी निवास पर
जनसुनवाई के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
गहलोत ने भी आगन्तुकों को मुबारकबाद देते हुए उनके सुखद भविष्य की मंगलकामना की। मुख्यमंत्राी से पिंकसिटी रिक्शा चालक यूनियन के संयोजन में संचालित बाल शिक्षा आश्रम पालड़ी मीणा, जयपुर के बच्चों ने मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई दी। श्री गहलोत ने बच्चों को दुलार करते हुए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्राी ने यूनियन की ओर से बच्चों को दीपावली
के मौके पर गणवेश वितरित किये और उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। यूनियन के सचिव श्री विपिन तिवाड़ी ने बताया कि आश्रम में रिक्शा चालकों, बेलदारों, मजदूरों एवं कचरा बीनने वालों के 50 बच्चे अध्ययन कर रहे हैं। मुख्यमंत्राी को सचिव ने ’नन्हें हाथ कलम के साथ’ अभियान की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्राी ने लोगों के अभाव-अभियोग भी सुने और मौके पर ही अधिकारियों को इसके निस्तारण के निर्देश दिये।

error: Content is protected !!