सफल लोगों के साथ रहिए सफलता कदम चूमने लगेगी

इंटरनेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने बताए बिजनेस बुस्टिंग के तरीके
रोशन भारत रहा कार्यक्रम का प्रिंट पार्टनर

जयपुर 1 जुलाई। जीवन में सफलता के लिए हमेशा सफल लोगों के साथ रहिए। उनकी संगत आपको भी सफलता तक ले जाएगी । जीवन में सकारात्मकता काफी महत्वपूर्ण होती है। सफल लोग केवल अच्छा सोचते है यही कारण है कि उनके साथ सबकुछ अच्छा होता है। उपरेक्त विचार जाने माने इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बाउंस बेक सेमीनार को संबोधित करते हुए कही । दुनिया भर में अपनी स्पीच से लोगों के जीवन की दिशा बदलने वाले डॉ. विवेक बिंद्रा अपनी बाउंस बेक सीरिज के तहत उद्योगपतियों को बिजनेस में सफलता के गुर सीखाए । कार्यक्रम के दौरान श्री बिंद्रा अपनी उर्जावान शैली के साथ प्रदेश भर के दो हजार से ज्यादा कार्पोरेट्स को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि बडा काम करने का सबसे पहला नियम है कि हम सोचे बडा। सारा खेल मन का है मन की स्थिती बदलिए परिस्थितियां अपने आप बदल जाएगी। आमतौर पर लोगों को लगता है कि धन का आभाव है तो बिजनेस नहीं कर पांएगे। जबकि सफल बिजनेस के लिए टूल, टेक्निक, प्रिंसीपल और हाडवर्क की जरुरत होती है। इसी सोच के आभाव में ज्यादातर लोग नौकरी के भरोसे अपना जीवन जी लेते है। कार्यक्रम के दौरान उन्होने गुरु गोबिंद सिंह के चमकोर युद्व का उदाहरण देते हुए बताया कि गुरु गोविंदसिंह जी ने अपने 40 यौद्धाओं को सवा लाख मुगल सैनिकों से लडवा दिया था उसके बाद भी जीत गुरु गोविंद सिंह जी की हुई। ये और कुछ नहीं बल्कि सोच और दृढ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जन्म लेते समय सब बराबर होते है लेकिन अपने कर्म और सोच के आधार पर कुछ सफलता का परचम लहराते है और कुछ संघर्ष का जीवन ही जीते है। अपने प्रोग्राम के दौरान उन्होने अपनी लिमिटलेस लिमिट को पहचानने, पीक परफार्मेंस इंडेक्स में तेजी लाने, आंतरिक शक्ति को अधिकतम करने, अपना आरओई बढ़ाने, अद्वितीय सिग्नेचर स्ट्रेंंथ का लाभ उठाकर प्रतिस्पर्धियों से आगे रहने, हाई परफार्मेंस टीम बनाने के तरीके, शार्ट टर्म और लाँग टर्म गोल को पाने के तरीके , कठिन समय में इमोशनल इंटेलीजेंस का उपयोग करने व दुसरों से अपनी बाते मनवाकर अपने लिए सकारात्मक माहौल बनाने के बारे में बताया । अंत में कार्यक्रम के संयोजक ड्राईव डिजीटल के एमडी श्री प्रकाश मिश्रा ने इस आयोजन के लिए राजस्थान सरकार के अधिकारियों व प्रायोजकों का आभार माना। उन्होंने कहा कि डॉ विवेक बिंद्रा ग्लोबल एक्ट के फाउंडर व सीईओ है जो कि साउथ एशिया को सबसे तेजी से बढने वाला संगठन है। वे दस हाई पॉवर मोटीवेशनल बुक के लेखक है । ओआईसीएम ने उन्हें डॉक्टरेट ऑफ फिलासाफी की मानद उपाधी से सम्मानित किया है। वल्र्ड लीडरशिप फाउंडेशन दुबई ने उन्हें लीडरशीप एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया था। इसके साथ ही वल्र्ड एचआरडी कांग्रेस ने बेस्ट लीडरशिप ट्रेनर ऑफ एशिया का सम्मान दिया है। डॉ बिं्रदा 25 से ज्यादा देशों में अपने शो कर चुके है। एचआर प्रोफेशनल के प्रोग्राम केन एचआर बी कम सीइ्रओं में सबसे ज्यादा उपस्थिती के लिए गोल्डन बुक ऑफ रिकार्डस में डॉ बिंद्रा का नाम दर्ज है। उनके यू ट्युब पर 30 लाख से ज्यादा फालोअर्स है। साथ ही दुनिया भर में उनकी 15 करोड से ज्यादा ग्लोबल व्युअरशिप है। वे फ्री ई लर्निंग युनिवर्सिटी भी चलाते है। वे 1500 से ज्यादा कार्पोरेट कंपनियों के सलाहकार है साथ ही देश के 100 टॉप सीईओ के कोच भी है। पिछले 3 सालों में उन्हे 100 से ज्यादा अवार्ड मिले है।

error: Content is protected !!