मेनारिया कांग्रेस सेवादल के वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनीत

मेनार || राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पारीक के निर्देशानुसार उदयपुर देहात जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष दयालाल चौधरी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वल्लभनगर क्षेत्र के युवा नेता निमत मेनारिया निवासी वाना को उदयपुर देहात जिला कांग्रेस सेवादल के वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है | मेनारिया के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने से क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी खुशी की लहर है, दूसरी और निमत मेनारिया को कार्यकर्ताओं द्वारा बधाइयां दी जा रही है | कार्यकर्ताओं का कहना है कि मेनारिया को इस पद पर मनोनीत होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी |

error: Content is protected !!