नरेन्द्र मोदी एप से लोगों को दी जानकारी

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एप के माध्यम से लोगों को जागरूक करने व भारतीय जनता पार्टी की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने का अभियान गुरुवार को नगर विकास न्यास महावीर रांका के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया। भाजपा के आनन्द सोनी ने बताया कि तकनीकी युग में मोबाइल आदि संसाधनों से सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक आप अपनी समस्या व शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। सोनी ने बताया कि योजनाओं की जानकारी की पूरा विस्तृत विवरण प्राप्त कर योजनाओं का लाभ भी उठाया जा सकता है। उक्त जानकारी लोगों को देने के उद्देश्य से ही न्यास अध्यक्ष रांका के सान्निध्य में शहर के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर सेवाएं दी जाएंगी। भाजपा के मालचन्द सुथार ने बताया कि भ्रमण पथ से शुभारम्भ कर सैकड़ों लोगों को जानकारी दी गई है तथा लोगों ने उत्सुकता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एप मोबाइल में डाउन लोड कर प्रक्रिया को समझा। इस अवसर पर उपमहापौर अशोक आचार्य, भाजयुमो जिला देहात मंत्री पवन महनोत, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, दिनेश उपाध्याय तथा मनोनीत पार्षद रमेश भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!