रावत राजपूत समाज का गौरवशाली इतिहास याद किया

रावत राजपूत समाज अपना स्वाभिमान और गौरव याद रखें

समाज की एकता के लिए प्राण निछावर हो जाए पर स्वाभिमान बना रहे

रावत राजपूत समाज किसी राजनैतिक पार्टी का गुलाम नही
समाज की एकता के लिये सभी को एकजुट होकर काम करने का आह्वान
राजनैतिक पार्टियों को रावत-राजपूत समाज शक्ति दिखायेगा
एक मंच, एक समाज, एक सूत्र में पिरोया समाज को
राजस्थान रावत राजपूत महासभा का प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

राजस्थान रावत-राजपूत महासभा के प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह संस्कार भारती विद्यापीठ बली जस्साखेड़ा में प्रदेशाध्यक्ष हरि सिंह सुजावत की अध्यक्षता , प्रधान संरक्षक पूर्व सांसद रासा सिंह रावत के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर सिंह, नाथु सिंह सुजावत, चतर सिंह, मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष हरि सिंह रावत थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा अध्यक्ष हरि सिंह सुजावत ने कहा कि समाज को एकसूत्र में पिरोने के लिए एक मंच, एक जाजम का सिद्धांत अपनाना होगा। सर्कल सभाओं की मजबूती के साथ संभाग कार्यकारिणी को सक्रिय करना होगा। पूर्व सांसद रासा सिंह रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के स्वाभिमान के गौरव को बनाये रखने का आह्वान किया। महिला प्रदेशाध्यक्ष प्यारी कंवर मण्डावर ने सम्पूर्ण क्षेत्र में शराबबंदी अभियान चलाने, महिला जागृति अभियान में साथ देने की बात की। मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष हरि सिंह रावत ने बालिका शिक्षा पर बल देते हुए कुरुतिया निवारण की बात की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नाथु सिंह घाटा, देवेंद्र सिंह बराखन, गणपत सिंह मुग्धेश, नारायण सिंह पंवार, महिला उपाध्यक्ष मधु कंवर भादसी, पुष्पा पंवार, युवा अध्यक्ष गोपाल सिंह गहलोत, जितेंद्र सिंह पंवार, पंकजा देवी , राजेन्द्र सिंह फुलाद, बसंत सिंह बड़ाखेड़ा, विद्या पंवार आदि ने भी संबोधित किया। संचालन संयोजक गोपाल सिंह पीटीआई, वरिष्ठ महामंत्री बलवंत सिंह भाटी ने किया। भामाशाह देवेंद्र सिंह बराखन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर किशन सिंह रावत द्वारा प्रकाशित रावत-राजपूत प्रबोधिका पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

पदाधिकारियों ने ली शपथ

राजस्थान रावत राजपूत महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष घीसू सिंह खींवल, नाथू सिंह घाटा, देवेंद्र सिंह बराखन, अर्जुन सिंह आड़ावाला, वरिष्ठ महामंत्री बलवंत सिंह भाटी ,महामंत्री चैन सिंह चैनपुरा, प्रवक्ता लाखन सिंह संयोजक गोपाल सिंह पीटीआई, सहसंयोजक धर्मेंद्र सिंह लोटीयाना, महिला प्रदेश अध्यक्ष प्यारी कँवर मंडावर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु कँवर भादसी, वरिष्ठ महामंत्री पुष्पा पंवार, नवयुवक मंडल ब्यावर क्षेत्र अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पंवार, भीम क्षेत्र अध्यक्ष गोपाल सिंह गहलोत समेत सभी संभाग अध्यक्षों व विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों ने शपथ ली।

इन्होंने की शिरकत

इस अवसर पर पूर्व युवा अध्यक्ष परमेश्वर सिंह सीरमा, सतवीर सिंह लगेतखेड़ा, एडवोकेट टीकम सिंह, मीडिया संयोजक जसवंत सिंह मण्डावर, राजेन्द्र सिंह फुलाद, निर्मल सिंह मेवड़ा, फतह सिंह नन्दावट, संतोष रावत, मिठू सिंह मण्डावर, कुशाल सिंह मालावत, जयेंद्र सिंह टोगी, जयराम सिंह गहलोत, प्रेम सिंह सुजावत,चंदन सिंह खोखावत, बृजपाल सिंह कालिंजर, भगवान सिंह सनवा, कुशाल सिंह टॉडगढ़, डाऊसिंह बासोर, विजय सिंह भाटी, प्रदीप सिंह सुजावत, जोरावर सिंह काछबली, चंद्र सिंह दिवेर, टाइगर लक्ष्मण सिंह, भंवर सिंह कनियात, डॉ हरि सिंह चौहान, सुमित्रा देवी कुशलपुरा, मोती सिंह सेलमा, कर्नल देवी सिंह आदि मौजूद थे।

शराबबंदी अभियान चलाया जाएगा

मंडावर शराबबंदी प्रणेता एवं मंडावर सरपंच प्यारी कँवर के महिला प्रदेश अध्यक्ष बनने पर घोषणा की है कि मगरा क्षेत्र में शराबबंदी को लेकर अभियान चलाया जाएगा। गजट संशोधन हेतु प्रयास करने की बात की।

error: Content is protected !!