आचार्य महामंडलेश्वर पुण्यानंद गिरी जी महाराज का चातृर्मास बीकानेर में

शिव पुराण कथा का आयोजन होगा
बीकानेर। श्रीनिरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री पुण्यानंद गिरी जी महाराज का चातुर्मास 27 जुलाई से 25 सित. तक बीकानेर में होगा। श्री विश्वनाथ संन्यास आश्रम की विज्ञप्ति में बताया गया कि महाराज श्री के सान्निध्य में चातुर्मास अवधि में श्री शिव पुराण पर भव्य संत्सग व प्रवचन का आयोजन रखा गया है। 27 जुलाई को इसका शुभारंभ होगा। आचार्य श्री अपने मुखारविन्द से शिवपुराण महात्म्य पर प्रवचन देंगे। संत्सग का समय प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं सायं 4 बजे से 5:30 बजे तक रहेगा। प्रबंधन समिति की ओर से बताया गया कि श्रीविश्वनाथ आश्रम पहुंचने के लिए गोकुल सर्किल से बसों का संचालन किया जायेगा। बसें प्रात: 10:15 बजे धर्म नगर द्वार और गोकुल सर्किल से 10:30 बजे से प्रस्थान करेंगी। सायं बसें 3:45 बजे धर्म नगर द्वार और 4 बजे गोकुल सर्किल से विश्वनाथ संन्यास आश्रम जायेंगी। आयोजकों ने श्रद्धालु जनों से अधिक से अधिक संख्या पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ उठाने की अपील की है।

error: Content is protected !!