बीकानेर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक यहां जस्सूसर गेट के अंदर पुष्करणा भवन में रखी गयी जिसमें श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, अजमेर लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक रखी गयी जिसमें उपरोक्त जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में बतौर मुख्यातिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मुकंद, प्रभारी बसपा राजस्थान सुरेश आर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव व संगठन पर अपनी बात रखी। इस मौके पर बसपा के प्रदेशाध्यक्ष सिताराम मेघवाल, भगवान सिंह बाबा, मुख्य जोन इंचार्ज काशीराम मेघवाल ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव में कमर कसकर तैयार रहने को कहा। इस अवसर पर जोन इंचार्ज चम्पालाल देशप्रेमी, बीकानेर महानगर शहर अध्यक्ष अताउल्ला खान, श्रीभगवान ने भी विचार रखे। इस मौके पर बीकानेर प्रभारी चौधरी नारायण हरि लेघा ने बाहर से आए हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं का स्वागत किया और अपने विचार रखे।