भाजपा कार्यकर्ताओं ने रफी को याद किया

बीकानेर। भारत के मशहूर पार्श्वगायक स्वर्गीय मौहम्मद रफी की मंगलवार को 38 वीं पूर्णय तिथि पर बीकानेर शहर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के बोथरा कॉमप्लेक्स स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यालय परिसर मे श्रृद्धाजंलि रफी को दी।
> इस अवसर पर पार्श्वगायक रफी साहब के तेल चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए बीकानेर शहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऐडवोकेट सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि रफी साहब के गायो हुए गीत आज भी हमारे दिलो मे तरो-ताजा हैं। उन्होंने देश भक्ति के गीत गाकर यहां के कलाकारों मे देश के प्रति जज्बा पेदा किया।
> इस अवसर पर बीकानेर शहर भाजपा के जिला मंत्री अनिल पाहूजा ने बताया कि ऐसे महान फनकार दुनिया मे दुबारा आना मुश्किल हैं। उनके गाये हर फिल्मों के गीत हमारे दिलों मे आज भी राज कर रहे हैं।
> वहीं भाजपा नेता त्रिलोक सिंह चौहान ने रफी साहब को श्रद्धांजलि देते कहा कि रफी साहब ने अपने धर्म से ऊपर उठकर भजन गाये वे आज भी हिंदू धर्म के समाज के लोगों के दिलो मे रच बस गये हैं। श्रृद्धाजंलि देने वालों मे बीकानेर देहात भाजपा नेत्री श्रीमति शांति देवी चौहान,भाजपा नेता राजेंद्र कुमार बडगूजर ,गुलाजारी लाल चुग,एम.एल.धिगंडा,श्रीमती राज मोदी, अजित सिंह, विजय शंकर गहलोत ओर राजकुमार भाटिया सहित अनेक संज्ञीत प्रेमी मौजूद थे।

error: Content is protected !!