छबड़ा उपकारागार से जेल से छह कैदी भागे

राजस्थान में कोटा संभाग के बारा जिले के छबड़ा उपकारागार से मंगलवार रात करीब 3.30 बजे छह कैदी भाग गए। ये कैदी बाथरूम की दीवार तोड़ कर भाग गए।

पुलिस के अनुसार ये कैदी छबड़ा व छीपाबड़ौद के रहने वाले थे। इन कैदियों के भागते समय एक कैदी की नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर इन कैदियों ने उसका गला दबाकर उसे मारने की भी कोशिश की।

ये कैदी हत्या, अपहरण, बलात्कार व एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद थे। जेल के पीछे जंगल होने व अंधेरा होने के कारण ये कैदी आसानी से चंपत हो गए। पुलिस को इनके भागने की सूचना 3.40 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के वरिष्ठ अघिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कैदियों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!