इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन के चुनाव

गोलछा अध्यक्ष,रांका सचिव निर्वाचित
बीकानेर। बीकानेर इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन के रविवार को सम्पन्न हुए
चुनाव में अध्यक्ष पद पर भंवरलाल गोलछा,सचिव पद पर विजय रांका और
कोषाध्यक्ष पद पर पवन अग्रवाल ने जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी एडवोकेट
अविनाश चंद्र व्यास ने बताया कि कुल 119 मतदाताओं में से 101 मतदाताओं
ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद के विजय प्रत्याशी
भंवरलाल गोलछा को 57 व महेश अग्रवाल क ो 44 वोट मिले। इसी तरह सचिव विजय
रांका को 60 तथा प्रकाश बांठिया को 40 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पवन
अग्रवाल को 65 और हरीश व्यास को 36 वोट मिले। व्यास ने बताया कि सात
कार्यकारिणी सदस्यों में फूलचंद सोनी,गोरधन दास अग्रवाल,अनिल
चांडक,धर्मेन्द्र मोदी,आनंद मून्दड़ा,भुवनेश आचार्य व प्रतीक देवाणी
विजय घोषित हुए। विजेता रहे पदाधिकारियों ने समर्थकों ने माल्यार्पण कर
खुशी मनाई।

error: Content is protected !!