त्रिदिवसीय नेत्र जाँच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया

बीकानेर/ 24 अगस्त/ महावीर इन्टरनेशनल,बीकानेर केंद्र द्वारा पिछले माह त्रिदिवसीय नेत्र जाँच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं सहित अन्य लोगों की आंखों की जांच अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई थी ।
संस्था के सचिव राजेन्द्र जोशी ने बताया कि शिविर में जांच पश्चात चिकित्सकों ने जिन छात्राओं को नजर के चश्मे लगाए जाने जरूरी बताए गए हैं, उन छात्र- छात्राओं को निशुल्क चश्मे वितरण का कार्यक्रम राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,स्टेडियम के सामने,बीकानेर में किये जायेंगे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मधु आचार्य “आशावादी ” एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बुलाकी शर्मा,वरिष्ठ साहित्यकार होंगे। दिनांक: 25-08-2018(शनिवार) सुबह 11.30 बजे। अतः आप से आग्रह है कि इस पुनीत कार्य के सहभागी कर सेवा का लाभ उठावें और प्रोत्साहित करें।

error: Content is protected !!