रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए किशनगंज-अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस का दिनांक 27.08.18 से प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए दौसा स्टेषन पर ठहराव दिया गया है। गाडी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस का दौसा स्टेशन पर 17.24 बजे आगमन एवं 17.26 बजे प्रस्थान करेगी इसी प्रकार गाडी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस दौसा स्टेशन पर 14.05 बजे आगमन एवं 14.07 बजे प्रस्थान करेगी ।
नोटः- उपरोक्त ठहराव प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।
पोरबंदर-दिल्ली सराय-पोरबंदर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का बांदीकुई स्टेशन पर होगा ठहराव
दिनांक 28.08.18 से होगा 02 मिनट का ठहराव
रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए पोरबंदर-दिल्ली सराय-पोरबंदर एक्सप्रेस का दिनांक 28.08.18 से प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
गाडी संख्या 19263, पोरबंदर-दिल्ली सराय द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस जो दिनांक 28.08.18 को पोरबंदर स्टेशन से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा बांदीकुई स्टेशन पर 14.30 बजे आगमन एवं 14.32 बजे प्रस्थान करेगी इसी प्रकार गाडी संख्या 19264, दिल्ली सराय-पोरबंदर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 30.08.18 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा बांदीकुई स्टेशन पर 11.52 बजे आगमन एवं 11.54 बजे प्रस्थान करेगी ।
नोटः- उपरोक्त ठहराव प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए दिया जा रहा है जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।
वरि. जनसम्पर्क निरीक्षक अजमेर