पेयजल की सप्लाई में आंशिक कटौती

जयपुर, 28 अगस्त। पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होने से बीसलपुर बांध में पानी की आवक बेहद कम हो गई है। ऐसे में प्रबंधकीय दृष्टि से जलदाय विभाग ने पेयजल की आपूर्ति में आंशिक कटौती करने का निर्णय लिया है।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री दिनेश सैनी ने बताया कि वर्तमान में बीसलपुर में पानी की आवक नगण्य होने के कारण जयपुर शहर में वितरित किए जा रहे पेयजल में बुधवार से आंशिक कटौती की जाएगी।

श्री सैनी ने बताया कि वर्तमान में शहर को मिलने वाले पेयजल की अवधि 1 घंटे से 1ः30 घंटे के बीच है, जिसे घटाकर 45 मिनट से 70 मिनट तक की जाएगी। गौरतलब है कि वर्तमान में बीसलपुर सेे 44 करोड़ लीटर पानी लिया जा रहा है, जिसे घटाकर 35 करोड़ लीटर पानी कर दिया जाएगा। इसके अलावा 7 करोड़ लीटर पानी शहर में स्थित नलकूपों से पूर्व की भांति लिया जाता रहेगा।

error: Content is protected !!