मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने फिल्‍म ‘बंदा नवाज’ दी शुभ कामनाये

निर्देशक अर्जुन राज की बॉलीवुड हिंदी फिल्‍म ‘बंदा नवाज’ का मुहूर्त मुंबई में किया गया, जिसके गवाह खुद महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस बने। देवेंद्र फड़णवीस की उपस्थिति में फिल्‍मी ‘बंदा नवाज’ का मुहूर्त किया गया । इस औसर पर फड़णवीस ने फिल्‍म के निर्देशक अर्जुन राज समेत पूरी टीम को शुभकामनाये दी और फिल्‍म की सफलता की कामना की। मुहूर्त के दौरान देवेंद्र फड़णवीस के अलावा मिनिस्‍टर ऑफ स्‍टेट सुधाकर राव देशमुख, कैबिनेट मिनिस्‍टर चंद्रशेखर बावनकुले, विकास कुंभारे, और मिलिंद माने भी मौजूद रहे, जहां अतिथियों का धन्‍यवाद ज्ञापन दिलीप गौर ने किया। वहीं, अर्जुन राज ने मुख्‍यमंत्री फड़णवीस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि फिल्‍म निर्माण के क्षेत्र में महाराष्‍ट्र सरकार का सहयोग अभूतपूर्व रहा है। यही वजह है कि देश भर में मुंबई एक बृहद पैमने पर फिल्‍म निर्माण का केंद्र बनकर उभरा है।
निर्देशक अर्जुन राज ने फिल्‍म के बारे में बताया कि सस्‍पेंस थ्रिलर वाली फिल्‍म ‘बंदा नवाज’ की शूटिंग मुंबई में जोरशोर से चल रही है। इसमें हेरम्‍ब त्रिपाठी, संदेश गौर, रोहित मेहता, जीत राय सिंह, नाफे खान, तन्‍मय त्रिपाठी, गौरी शंकर, शाहबाज बवेजा आदि नजर आयेंगे। फिल्‍म ‘बंदा नवाज’ की कहानी काफी रोचक और दिलचस्‍प है। वहीं, फिल्‍म को लेकर लीड एक्‍टर हेरम्‍ब त्रिपाठी काफी एक्‍साइटेड हैं। उन्‍हें फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं और वे कहते हैं कि फिल्‍म बेहद अच्‍छी होने वाली है। हेरम्‍ब ने फिल्‍म को लेकर काफी तैयारियां की थी और सेट पर अपना हंड्रेड परसेंट दे भी रहे हैं। फिल्म की शूटिंग आज कल मुंबई में किया जा रहा है ! बता दें कि इस फिल्‍म का निर्माण हैप्‍पी क्राउड इंटरटेंमेंट कर रही है, जिसकी कहानी रंजू साइक्‍लोनी ने लिखा है । फिल्‍म के पी.आर.ओ संजय भूषण पटियाला हैं। डी.ओ.पी. लक्‍की शाह और कोरियोग्राफी रिक्‍की गुप्‍ता करेंगे। फिल्म के एक्‍शन को संश कुमार डायरेक्‍टर करेंगे।

error: Content is protected !!