पाक विस्थापितों को मिलेगी भारतीय नागरिकता: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए लोगों के शिविर में मुलाकात की। गहलोत ने इन लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्हें भारत की नागरिकता दिलवाई जाएगी। साथ ही उनके नागरिकता दिलवाने संबंधित दस्तावेज केंद्र सरकार को भिजवा दिए गए है। मुख्यमंत्री ने दीपावली के दिन जोधपुर में रह रहे 204 पाक विस्थापितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया कि उन्हें भारत की नागरिकता दिलवाने संबंधित आवेदन केंद्र सरकार को भिजवा दिए गए है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उन आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जो पाक विस्थापित धार्मिक वीजा पर आए हैं, उन्हें दीर्घकालिक वीजा दिलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!