मदरसे के लिए 20 लाख की घोषणा

बीकानेर। जनता की सेवा का बीड़ा उठाया है तो विकास कार्य करवाना हमारा प्रमुख कर्तव्य है। जनता को उनके मूलभूत अधिकार मिले ऐसा प्रयास करने में नगर विकास न्यास तत्पर है। यह बात नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने गुरुवार को राजीव नगर स्थित सुलेमानिया मदरसा में कही। वार्ड नं. 60 के पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि वार्ड में लाखों रुपए के विकास कार्य करवाने पर क्षेत्रवासियों द्वारा न्यास अध्यक्ष महावीर रांका का अभिनन्दन किया गया। पार्षद शर्मा ने बताया कि नाली निर्माण व सड़कों के वे कार्य न्यास अध्यक्ष द्वारा करवाए गए हैं जो काफी समय से लम्बित थे। पार्षद मोहम्मद ताहिर ने बताया कि अभिनन्दन के दौरान सुलेमानिया मदरसे के निर्माण व रिपेयरिंग की मांग की गई। जिस पर न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने विचार कर 20 लाख रुपए के निर्माण की घोषणा कर दी। जिस पर उपस्थितजनों ने व सुलेमानिया मदरसा कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर अनवर अली, कासिम अली, हाफिज मुनीर अली, हाजी कासिम, मोहम्मद शरीफ, महमुद खान, भाजपा नेता विजय मोहन जोशी, पार्षद शंभु गहलोत, आनन्द सोनी, श्रीराम जोशी, चिरंजीलाल सारस्वत, शिवकुमार गहलोत, विवेक अग्रवाल, फारुक पठान, विष्णु शर्मा तथा एडवोकेट भारतभूषण भाकर सहित अनेकजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!