प्रतिभा सम्मान समारोह

संत शिरोमणि श्री लिखमीदास जी महाराज की पुण्य तिथि के अवसर पर राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संत शिरोमणि श्री लिखमीदास महाराज धाम विकास संस्थान अमरपुरा नागौर के तत्वावधान में रविवार 30 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के निमित्त प्रतिभा चयन के आधार तय कर दिए गए हैं । समारोह की पांच सदस्य जांच समिति द्वारा यह मापदण्ड तय किये गये । माली सैनी समाज,बीकानेर के पदाधिकारी मिलन गहलोत ने बताया अमरपुरा धाम में 30 सितंबर को प्रातः साढे दस बजे होने वाले कार्यक्रम के लिए कक्षा 10 व 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए 85 प्रतिशत न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं ।इसी प्रकार स्नातक के कला व वाणिज्य वर्ग में 70 व व्यवसायिक तथा विज्ञान वर्ग में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त समाज विद्यार्थी सहभागी बन सकेंगे । माली सैनी समाज के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाले इस समारोह में स्नातकोत्तर कक्षा वर्ग में कला व वाणिज्य वर्ग में न्यूनतम प्रतिशत 65 रखे गए हैं जबकि विज्ञान व व्यवसायिक वर्ग के लिए 70प्रतिशत अंक आवश्यक है। इसी प्रकार राज्य सेवा में प्रथम श्रेणी के पद पर चयनित, बैंक पीओ तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में सहभागी समाज बंधु सम्मानित होंगे ।राजस्थान के एमबीबीएस करने वाले समाज बन्थु तथा इसी क्षेत्र में में पीजी करने वाले, जेआरएफ ,गेट परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी इस कार्यक्रम में सहभागी बन सकेंगे ।इस निमित्त 16 सितंबर तक समाज बंधु जिला प्रभारियों को स्वप्रमाणित अंक तालिका तथा चयन आदेश दे सकेंगे। सम्मान समारोह के निमित्त जांच कमेटी में जोधपुर के जयंत सांखला, पाली के शारीरिक शिक्षक भंवर लाल परिहार ,नागौर के व्याख्याता रमेश सोलंकी, आनन्दसिंह कच्छावा तथा बालकिशन भाटी शामिल हैं ।
माली सैनी समाज के डा.चन्द्रशेखर कच्छावा के अनुसार इस कार्यक्रम के निमित्त जिला अनुसार संपर्क प्रभारी को दायित्व दिया जा कर तहसील अनुसार समाज बंधुओं को कार्यभार सौंपा जाएगा जिनके द्वारा प्रमाणित प्रपत्र के आधार पर ही समाज बंधु इस कार्यक्रम में सहभागी बन सकेंगे । कार्यक्रम में कक्षा दसवीं ,12वीं, स्नातक व अधिस्नातक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्वर्ण पदक तथा दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले समाज बंधुओं को रजत पदक भी प्रदान किया जाएगा ।

error: Content is protected !!