मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

बीकानेर, 10 सितम्बर। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर आगामी विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर यह सुनिश्चित किया जाए कि जिलों में ईआरओ का कोई पद खाली न रहे। साथ ही उन्हें पूर्ण प्रशिक्षण भी दिया जाए। उन्होंने फार्म 6 व 7 के निर्णय पर समस्त लम्बित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न नवाचार किए जाए और अधिकाधिक लोगों को इस जागरूकता अभियान से जोड़ें। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर सभी आधारभूत सुविधाएं और अन्य व्यवस्था पुख्ता करने को कहा। साथ ही ईवीएम और वीवीपैट प्रदर्शन में कितने लोगों ने वोट डाले और इस प्रक्रिया को कितने लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया,इसकी पूरी जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने मतदान व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण आदि से जुड़े बकाया सभी कार्य 15 सितम्बर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर डॉ एन के गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को चुनाव के सम्बंध में जिले में की गई व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर( प्रशासन) ए एच गौरी, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त नरेन्द्र राजपुरोहित, संयुक्त निदेशक सांख्यिकी इंदीवर दुबे, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ए.के. पिल्लई, बीकानेर उपखंड अधिकारी मोनिका बलारा उपस्थित थे।

error: Content is protected !!