सकारात्मक सोच रखे-अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर मंगलवार को अंत्योदय नगर स्थित आर.ई.एस.स्कूल में सेवा सप्ताह व निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आगाज केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। लायंस क्लब उडान और लायंस क्लब यूनिवर्सल के संयुक्त तत्वावधान में जुनून निरोगी काया का अभियान के तहत आयोजित बहु विशेषज्ञ जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्कूल के बच्चों के साथ उनके अभिभावकों व आस पास के करीब 1200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया।
केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री मेघवाल ने महात्मा गांधी के आदर्शों का स्मरण दिलाते हुए कहा कि सकारात्मक सोच रखकर ही महात्मा गांधी ने देश को आजाद करवा दिया। हमें अपने जीवन में भी सकारात्मक विचार रखने चाहिए। गांधीजी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अब सरकार पूरे साल देश में स्वच्छता अभियान चला रही है ताकि संदेश आम आदमी तक पहुंच सके। बीकानेर के लोग स्वच्छता अभियान में विशेष सहयोग कर रहे हैं।
शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डा विजयलक्ष्मी व्यास, जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सीएस थानवी, शिशु रोग विशेषज्ञ डा नरेंद्र पारीक, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.के. शर्मा, दंतरोग विशेषज्ञ डा अमित किराडू, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित पुरोहित ने सेवाएं दी। इस दौरान अंत्योदय नगर, बंगला नगर, जवाहर नगर, चूंगी चौकी, मुरलीधर व्यास कॉलोनी से बडी संख्या में लोग स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे। आरईएस स्कूल के करीब आठ सौ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इससे पहले आरईएस स्कूल के निदेशक अमिताभ हर्ष और प्राचार्य सेणुका हर्ष ने मन्त्री अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत किया। लायंस क्लब उडान की तरफ से अध्यक्ष डॉ.विजयलक्ष्मी व्यास, अर्चना थानवी, डॉ.दीपिका व्यास, रेणु जोशी, वरूणा पुरोहित, इंदू हर्ष, उषा आचार्य, शारदा पुरोहित, अंजली चांडक, रेखा लोहिया, सेणुका हर्ष, चित्रा प्रजापत और जमना व्यास ने भी स्वागत किया। वहीं लायंस यूनिवर्सल की ओर से अध्यक्ष उमेश थानवी, सचिव इंद्र चांडक, ऋतुराज थानवी, ऋषिराज थानवी, अजय व्यास, मनमोहन व्यास, मनमोहन लोहिया, रविंद्र जोशी अनुराग हर्ष अशोकजी जोशी आदि ने शिविर में सेवाएं दी। क्लब की सचिव डॉ. दीपिका व्यास ने बताया कि पर लायंस क्लब की ओर से कचरा पात्र भेंट किए गए। इसमें दस कचरा पात्र आरईएस स्कूल और दस कचरा पात्र जवाहर पार्क को भेंट किए गए। इस मौके पर आर.ई.एस स्कूल बैंड ने केंद्रीय राज्य मंत्री मेघवाल का स्वागत किया।

error: Content is protected !!