रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से दर्शक जमे रहे

फ़िरोज़ खान
सीसवाली 3 अक्टूबर । डी एन डी इवेंट्स म्युजिकल गुरूप द्वारा वीर तेजाजी मेला रंगमंच पर शानदार प्रस्तुति के साथ दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया । जय माता दी वाईन ग्रुप द्बारा डी एन डी इवेंट्स म्युजिकल गुरूप द्वारा इस कार्यकम आयोजन किया गया था ।
रंगारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद संतोष अग्रवाल कोटा थी । अध्यक्षता युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कलवार ने की । विशिष्ठ अतिथि चान्दमल खीची व पार्षद गिरिराज महावर नगर निगम कोटा थे । कार्यक्रम की शुरुआत योगेश द्बारा गणेश वन्दना के साथ व देश भक्ति गीत से की । कलाकारों द्वारा फिल्मी गीतों व राजस्थानी गीतों पर जमकर नृत्य किया । और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया ।

error: Content is protected !!