मानवेन्द्र सिंह, चित्रा सिंह के स्वागतमें उमड़े लोग

बालोतरा / गत दिनों कॉन्ग्रेस जॉइन कर ने के बाद पहली बार बाड़मेर आ रहे मानवेन्द्र सिंह और चित्रा सिंह का आम जन और कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत जगह जगह किया।।जोधपुर से नागाणा राय मन्दिर तक जसोल दम्पति का जगह जगह स्वागत किया गया।।भांडु में शुरू हुए स्वागत का दौर जारी है। कल्याणपुर में युवा नेता आज़ाद सिंह राठौड़ के साथ गए सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने जोश और उत्साह के साथ फूलमालाओं से लाद कर स्वागत किया। मानवेन्द्र सिंह का सीमा में मदन प्रजापत और गोपाराम मेघवाल सहित वरिष्ट कॉन्ग्रेस नेताओ ने जोरदार स्वागत किया।मानवेन्द्र सिंह और चित्रा सिंह ने नागाणा राय मन्दिर में पूजा अर्चना कर दर्शन किये।।कार्यकर्ताओ और पदाधिकारी उनके साथ चल रहे।।

भांडु से लेकर पचपदरा तक वाहनों का रेलम पेल
मानवेन्द्र सिंह के बाड़मेर आने के तय कार्यक्रम अनुसार कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और हजारों की।तादाद में कार्यकर्ता कल्याणपुर सरहद पर प्रातः नो बजे ही पहुंच गए।।पूर्व बिधायक मदन प्रजापत,पूर्व बिधायक गोपाराम मेघवाल सहित कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी,बाड़मेर से युवा नेता आज़ाद सिंह राठौड़ सेकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे।।भांडु में मानवेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत किया।यहां इन्होंने अपने समर्थकों को उद्बोधन भी दिया। कल्याणपुर पहुंचने पर मानवेन्द्र सिंह का स्वागत करने जैसे हुजूम उमड़ पड़ा हो। किसी भी कांग्रेस नेता का इस जोश और उत्साह के साथ कभी स्वागत नही हुआ।।पचपदरा,बालोतरा,सिणधरी,गुड़ामालानी,सिवाणा, समदड़ी से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत में पहुंचे।।मानवेन्द्र सिंह और चित्रा सिंह अपार जन समर्थन मिलने से काफी खुश नजर आ रहे थे।।कार्यकर्त मानवेन्द्र सिंह जिंदाबाद,जसवंत सिंह जिंदाबाद,स्वानभिमान अमर रहे है के जमकर नारे लगा रहे थे।कल्याणपुर से नागाणा तक लगातार मानवेन्द्र सिंह का कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। मानवेन्द्र सिंह और चित्रा सिंह ने नागाणा राय मन्दिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की।।नागाणा से पचपदरा पहुंचने पर गुलाब सर्किल पर जोरदार स्वागत हुआ। सेकड़ो गाड़ियों का काफिला मानवेन्द्र सिंह के साथ चल रहा था ।मानवेन्द्र सिंह अपने गृह नगर जसोल पहुंचे तो बहुत भव्य स्वागत हुआ।।यहां दोनो ने माता रानी भटियाणी जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।।बाद में खेड़ मन्दिर,आसोतरा ब्रह्मधाम,आसोतरा में ही महाराज तुलसाराम जी के दर्शन किये।।बाड़मेर के लिए रवाना होने के साथ उनका बगुण्डी,दुदवा,में जोरदार स्वागत किया गया।।

मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि जो प्यार और स्नेह आपने दिया है उसे ब्याज सहित चुकाऊंगा। क्षेत्र के बिकास में कोई कसर नही रखेंगे।सबको न्याय मिलेगा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेरे लिए नई जरूर है मगर जिस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुझ पर भरोसा जताया में उनका आभारी हूँ।।उन्होंने कहा कि भाजपा के भय,भरष्टाचार और लक्ष्मी सेवा की नीतियां कुछ दिनों की है।लोगो के सामने भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है।।हम भारी बहुमत से जीत रहे यह आज आपने साबित कर दिया।।

error: Content is protected !!