शासनश्री मुनिश्री मणिलालजी का नैतिकता के शक्तिपीठ पर प्रवास

गंगाशहर। तेरापंथ धर्म संघ के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध शासनश्री मुनिश्री मणिलालजी नैतिकता का शक्तिपीठ पधार चुके हैं। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि आचार्यश्री महाश्रमणजी ने महत्ती कृपाकर मुनिश्री मणिलालजी एवं मुनिश्री कुशलकुमारजी का प्रवास नैतिकता का शक्तिपीठ घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि आचार्य तुलसी के बड़े भाई सेवाभावी मुनिश्री चम्पालालजी एवं शासनश्री मुनिश्री सागरमलजी के साथ मुनि जीवन बिताया है। आप कई वर्षों से आचार्यश्री भिक्षु समाधी स्थल सिरयारी में प्रवासरत रहे। पिछला चातुर्मास केलवा था। मुनिश्री यहां सायाना एवं स्वाध्याय लाभ के लिए पधारे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से 15 मिनट पहले मंगलपाठ प्रतिदिन सुनाया जाएगा।
जैन लूणकरण छाजेड़
अध्यक्ष

error: Content is protected !!