गोरधनपुरा व अमरपुरा के निवासियों ने किया चुनाव का बहिष्कार

फ़िरोज़ खान
बारां 5 दिसंबर । बारां जिले के भंवरगढ़ कस्बे के निकटवर्ती गांव गोरधनपुरा व अमरपुरा गांव के लोंगो ने आज चुनाव का बहिष्कार किया। और सड़क नही तो वोट नही का नारा दिया। गोरधनपुरा से घट्टा जाने में लिए पक्की सड़क नही है। बरसात के दिनों ने इन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तीन महीने ये रास्ता जलमग्न रहता है।जिसके कारण तीन महीने ग्रामवासियों का संपर्क अन्य किसी कस्बे या गांव से नही होता है। सड़क न होने की वजह से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। महिलाओं ने सक्रियता औऱ कहा कि हमे केवल वोट बैंक के रूप में ही आज तक इस्तमाल किया है। आज भी हम मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। हमे हर बार केवल झूठा आश्वाशन दिया जाता है।

error: Content is protected !!