आयुर्वेद के प्रति अब जागरूकता पुनः बढ़ रही है- पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक डा. सिंह ने नवग्रह आश्रम में आयुर्वेद पौधों का किया निरीक्षण
शाहपुरा/ भीलवाड़ा/ रायला/
भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक डा. रामेश्वर सिंह ने रविवार को रायला के निकट मोती बोर का खेड़ा में स्थित श्री नवग्रह आश्रम का निरीक्षण किया। डा. सिंह ने वहां पर काफी देर तक रोगियों से भी बातचीत की तथा बाद में आश्रम में स्थापित विभिन्न औषधीय पौधों को भी देखा तथा कई पौधों के बारे में जानकारी का आदान प्रदान किया। विज्ञान में स्नात्तकोतर डा. सिंह ने बताया कि लंबे समय के बाद एक स्थान पर इस प्रकार के औषधीय पौधों को देखा है और रोगियों की उनके माध्यम से सेवा का कार्य भी देखा है।
पुलिस अधीक्षक डा. सिंह रविवार को अचानक ही वहां पहंुचे। आश्रम संचालक हंसराज चोधरी ने उनका स्वागत किया। बाद में पुलिस अधीक्षक डा. सिंह ने वहां पर चले रहे चिकित्सा शिविर में रोगियों से बात कर उनको दी जा रही दवाईयों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बाद में पुलिस अधीक्षक डा. सिंह ने आश्रम के अंदर पहुंच कर वहां औषधीय पौधों को देखकर उनके उपयोग के बारे में भी जानकारी की। इस दौरान उनके व आश्रम संचालक मध्य के काफी देर तक औषधीय पौधों के बारे में विचार विमर्श किया।
पुलिस अधीक्षक डा. सिंह ने कहा कि आयुर्वेद के औषधीय पौधों को को बिमारियों की रोकथाम में कारगर बताते हुए कहा कि यह पद्वति तो सनातन काल से ही चली आ रही है पर समय परिवर्तन के साथ इस ओर समुचित ध्यान न देने के कारण लोगों का रूझान कम होता चला गया है। उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर से लोगों का झुकाव आयुर्वेद के प्रति बढ़ रहा है तथा इसके मार्फत रोगोपचार भी हो रहा है। उन्होंने आयुर्वेद के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि आम लोगों को स्वयं ही जागरूक होकर आयुर्वेद को आत्मसात करना होगा।
आश्रम प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डा. सिंह ने आश्रम में देश व दुनियां से आने वाले रोगियों के लिए सुविधाओं की उपलब्धता में जिला प्रशासन की ओर से सहयोग का भी आश्वासन दिया। आश्रम संचालक हंसराज चोधरी ने पुलिस अधीक्षक डा. सिंह को आश्रम का साहित्य भेंट किया। इस मौके पर प्रवेश आचार्य, हरफूल चोधरी, जितेंद्र चोधरी व आश्रम के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डा.शिवशंकर राड़, डा. लोकपाल आर्य, डा. प्रदीप चोधरी ने भी पुलिस अधीक्षक डा. सिंह को आश्रम से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक के साथ रायला एसएचओ आरपीएस अदिती चोधरी भी मौजूद रही।

मूलचन्द पेसवानी

error: Content is protected !!