डाॅ.कल्ला ने ली मंत्री पद की शपथ

डाॅ.कल्ला को बधाई देने बीकानेर से पहुंचे बड़ी संख्या में लोग
बीकानेर, 24 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री डाॅ. बी डी कल्ला ने कहा कि बीकानेर की जनता ने जो मुझ पर विश्वास किया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर के साथ-साथ पूरे राज्य का विकास करवाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।
डाॅ. बीडी कल्ला ने जयपुर के शासन सचिवालय के मुख्य भवन के कमरा नम्बर 2114 में कार्यग्रहण करने के बाद सोमवार को कहा कि बीकानेर की जनता का मैं आभारी रहूंगा,जिसने मुझे अपार जनसमर्थन देकर विधायक बनाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व हाईकमान ने मुझे मंत्री पद की शपथ दिलाई है और मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है,उस के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। डाॅ.कल्ला के कार्यग्रहण करने के बाद शासन सचिवालय में जनप्रतिनिधि,अधिकारी और बीकानेर से बड़ी संख्या में जयपुर पहंुचे लोगांे ने उन्हें बधाई दी।
—-
केन्द्रीय जलसंसाधन राज्यमंत्री मेघवाल मंगलवार को बीकानेर में

बीकानेर, 24 दिसम्बर। केन्द्रीय जलसंसाधन राज्यमंत्री 25 दिसम्बर को जयपुर से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यकम भाग लेने के बाद रात को 11.30 बजे रेल द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
—–
लेखाकर्मी खेलकूद प्रतियोगिता परिणाम
बीकानेर, 24 दिसम्बर। राजस्थान एकाउण्टेन्ट्स एशोसिएशन जिला शाखा, बीकानेर के बेनर तले चल रही लेखाकर्मी खेलकूद प्रतियोगिता अन्तर्गत क्रिकेट का फाईनल मैच ललित चैधरी इलेवन व मोतीराम कस्वां इलेवन के मध्य सार्दुल स्पोर्टस स्कूल खेल मैदान पर खेला गया। ललित चैधरी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेतराम भादू के शानदार 90 रन की पारी की बदोलत 155 रन बनाए। वहीं मोतीराम कस्वां इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 89 रन बनाए। इस प्रकार ललित चैधरी इलेवन फाईनल मैच 66 रन से जीत गई। खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक दिनेश गौड़ ने बताया कि इस मैच के अतिथि मुख्य लेखाधिकारी मुकेश यादव रहे। जिलामंत्री राम निवास मूंड के अनुसार क्रिकेट मैच के मैन आॅफ दी मैच नेतराम भादू रहे। जिला वरि. उपाध्यक्ष अशोक माली व अजय पुरोहित ने खेल को खेल की भावना से खेलने व व्यवस्थित क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सभी का आभार जताया।
जिलाध्यक्ष श्रीलाल भाटी के अनुसार टेबल टेनिस व बेडमिन्टन खेल के मुकाबले 25 व 26 दिसम्बर को गांधी नगर स्थित टेबल टेनिस हाॅल में सुबह 10.00 बजे से खेले जाएंगे

निगम ने जारी किए हैल्पलाइन नम्बर
बीकानेर,24 दिसम्बर। नगर निगम में एल.ई.डी.लाइट के संधारण के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है। इस हेल्पलाइन पर एलईडी स्ट्रीट बंद होने पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
निगम के आयुक्त ने बताया कि ई-मेल ीमसचसपदम/ममेसण्बवण्पद और उपभोक्ता पोर्टल – ीजजचरूध्ध्ेनचचवतजण्ममेसपदकपंण्वतह पर शिकायत कीे जा सकती है। उन्होंने बताया कि हैल्पलाइन नम्बर 1800-180-8471 तथा बीकानेर में स्थापित एलईडी शिकायत नम्बर 7296861706 पर शिकायत की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सोमवार से शनिवार तक प्रातः10 बजे से शाम तक 6 बजे तक शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। प्राप्त शिकायतों का समाधान नियमानुसार 48 घंटे में किया जा सकेगा।
—–
पोप योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्तियो को ऋण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
बीकानेर,24 दिसम्बर। राजस्थान अनुसूचित जाति जन जाति वित्त एवम् विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में स्थानीय आवश्यकतानुसार लघु एवं मध्यम श्रेणी के ऋण नियमानुसार पात्र लाभार्थियों को बैंकों के माध्यम से विभिन्न व्यवसायों जैसे कैनवास के स्कूल बैग बनाना, सीमेन्ट की जालियां बनाना, कपड़े धोने के साबुन व पाऊडर बनाना, स्टेशनरी की दुकान, फोटोग्राफी, होजरी की दुकान, बाईसिकल दुकान, आॅटो मैकेनिक, रेडिमेन्ड गारमेन्ट्स, मणिहारी, प्रोविजन स्टोर एवं बिजली के सामान की दुकान आदि के अन्तर्गत नियमानुसार अनुदान एवं बैंक ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी.पंवार ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करने वाले परिवारांे/ व्यक्तियों को अथवा वार्षिक आय शहरी क्षैत्र में 60,120/- रू. से अधिक न हो व ग्रामीण क्षैत्र में 54,300/- रू. से अधिक न हो को पोप योजना से लाभान्वित किया जाता है।
ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति संबंधित पंचयात समिति से आवेदन पत्र प्राप्त कर एवं पूर्ण भर आवश्यक दस्तावेज सहित पंचायत समिति में जमा करवा सकते हैं एवं शहरी क्षेत्र के व्यक्ति अनुजा निगम अथवा संबंधित नगर निगम एवं नगर पालिका से आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्ण भर आवश्यक दस्तावेज सहित अनुजा निगम अथवा नगर निगम एवं नगर पालिका में जमा करवा सकते हैं। लाभार्थी को योजना के तहत इकाई लागत का 50 प्रतिशत या 10,000/- रू. जो भी कम हो, अनुदान के रूप में निगम द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा। योजना सें संबंधित आवेदन पत्र निशुल्क होंगे। ऋण योजना से सम्बंधित समस्त जानकारी निगम कार्यालय में कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति संबंधित पंचायत समिति से जानकारी प्राप्त कर सकते हंै।

error: Content is protected !!