जीनगर समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता 3 जनवरी तक चलेगी

बीकानेर । जीनगर समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता 28 दिसंबर 2018 से 3 जनवरी 2019 तक धरणीधर मैदान बीकानेर में आयोजित की जाएगी । जीनगर प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के लिए कुल 13 टीमों का पंजीकरण किया जा चुका है । आयोजक संस्था जीनगर समाज सेवा समिति गोपेश्वर बस्ती में संचालित है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि प्रीमियर लीग में विजेता टीम को ₹11000 का और उपविजेता को ₹5100 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बाहर से आने वाली सभी टीमों की रहने खाने-पीने की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है ।
– ✍️ आर सी सिरोही

error: Content is protected !!