सिन्धी अकादमी द्वारा पुरस्कारों हेतु प्रविशिष्टयां आमंत्रित

जयपुर, (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा सिन्धी भाषा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संर्वद्धन हेतु विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सिन्धी विभूतियों/सिन्धी संस्थाओं को अकादमी द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि अकादमी द्वारा निम्न राज्य स्तरीय पुरस्कार/सम्मान हेतु सिन्धी संस्थाओं/व्यक्तियों से विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित विशिष्ट उपलब्धियों के लिये 31 दिसम्बर तक प्रस्ताव/आवेदन आमंत्रित किये गये थे, जिसकी अन्तिम तिथि 31 जनवरी तक बढ़ाई जाती है।

1. सामी सम्मान सिन्धी साहित्य का राज्य स्तरीय सर्वोच्च सम्मान साहित्यकारों को उनके जीवन काल में सिन्धी साहित्य के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों हेतु
2. साधु टी0एल0 वासवाणी सम्मान सिन्धी भाषा के विकास के लिये राज्य स्तरीय सम्मान सिन्धी संस्था/व्यक्ति द्वारा सिन्धी भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु
3. भगत कंवरराम सम्मान सिन्धी संगीत, नृत्य, नाटक एवं भगत विधा के लिये राज्य स्तरीय सम्मान सिन्धी संस्था/व्यक्ति को सिन्धी संगीत, नृत्य, नाटक एवं भगत विधा में उल्लेखनीय योगदान हेतु
4. सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन सम्मान सिन्धु संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिये राज्य स्तरीय सम्मान सिन्धी संस्था/व्यक्ति को सिन्धु संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान हेतु
5. हेमूं कालाणी सम्मान प्रतिभाशाली सिन्धी युवा सम्मान 25 वर्ष तक के सिन्धी युवा को वीरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु

उन्होंने यह भी बताया कि उक्त पुरस्कार/सम्मान हेतु सिन्धी संस्थाओं/व्यक्तियों को आवेदन के साथ किये गये कार्यों/उपलब्धियों की प्रमाणिकता के लिये आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आवेदन करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।

(ईश्वर मोरवानी)
सचिव

error: Content is protected !!