भारतीय सिन्धु सभा का दो दिवसीय सामाजिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सम्मपन्न

जोधपुर – कार्य का विस्तार करना व समाज का जागरण का कार्य करना है ऐसे विचार भारतीय सिन्धु सभा जोधपुर प्रान्त कीओर से स्थानीय सिन्धु भवन में आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यवाह श्री श्याम मनोहर ने मुख्य वक्ता के रूप में कहे। उन्होनें कहा कि कार्यकर्ता समय देकर संगठन को आगे बढावे और उनका आचरण व्यवहार सहयोगी होना चाहिये और उसकी कृति सही होगी तभी जुडाव होगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि सभा की ओर से सामाजिक संगठनों के सहयोग से सिन्धी बाल संस्कार शिविरों का आयोजन, सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन के साथ सिन्घु दर्शन यात्रा में जुड सके हैं। प्रदेश कार्यालय का जयपुर में निर्माण कराया जाना जिसमें सिन्धु संस्कृति की दीर्घाओं के साथ हॉस्टल सुविधा भी की जायेगी। कार्यकर्ता निरंतर प्रवास कार्यक्रम कर संगठन को आगे बढायें। सत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला)श्रीमति लीला कृपलाणी ने कहा कि प्रशासनिक पदों पर विद्यार्थियों का जोडने के साथ मातृशक्ति का संगठन भी जोडना है। वक्ता डॉ.रघुवीर सिंह सोढा ने कहा कि सिन्ध की पवित्र भूमि पर रहने वाले सभी चाहते हैं कि सिन्ध को मिलाकर अखण्ड भारत बनाना है जिससे हमारी संस्कृति वर पवित्र भूमि से जुडाव हो सकेगा।सिन्धु गुरूसगंत दरबार के अध्यक्ष मुरली गंगवाणी, पूज्य सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष राम तोलाणी ने कहा कि सभा के सभी कार्यक्रमों में पंचायत जुडकर सहयोग कर रही है और युवा पीढी के प्रेरणादायी कार्योें में आगे बढे हैं।
सत्र का शुभारंभ ईष्टदेव झूलेलाल, भारत माता व शहीद हेमू कालाणी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से किया गया। संगठन गीत डॉ. कैलाश शिवलाणी ने प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष लखमीचन्द किशनाणी व आभार मंत्री दिलीप मूलचंदाणी ने किया। सत्र का सफल संचालन प्रदेश भाषा व साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी ने किया। समापन सामूहिक राष्ट्रगान से किया गया।
इस अवसर पर संघ के विभाग प्रचारक डॉ. धर्मेन्द्र, शंकर मंघनाणी, संभाग प्रभारी तीर्थ डोडवाणी, सरंक्षक गोपी जनवाणी, लीलाराम घुरबाणी, अनिल सुखनाणी, रूपचन्द सोनी, भगवान चौथवाणी, लक्षमण सोनी, अशोक मूलचंदाणी, नन्दलाल डी.राणे, लक्ष्मण लालवाणी, आवतराम गेहाणी, रतन तोलाणी, श्रीमति कोमल सतवाणी, सुनीता झामनाणी, मीना आहूजा, वीना गेहाणी, राजेश भेरवाणी, जेठानन्द लालवाणी, रमेश झामनाणी, नरेन्द्र लोकवाणी, सहित विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

पंचायतों की ओर सिन्धी भाषा के लिए अभियान के रूप में सहयोग मिलेगा-
वर्ग में तृतीय सत्र में पूज्य सिन्धी पंचायतों की ओर से सिन्धी भाषा, सभ्यता व संस्कृति को बढावा देने के साथ सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिये मिलकर प्रयास किये जा रहे है। सिन्ध से आये हिन्दु परिवारों की नागरिकता के लिय भारत सरकार का आभार प्रकट करते हुये मांग की गई कि उनके शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार के लिय एक काउंसिलका भी गठन किया जाये। सत्र में पूज्य सिन्धी पंचायत प्रताप नगर के अध्यक्ष व पत्रकार अशोक मूलचंदाणी,पूज्य सिन्धी पंचायत रातानाडा हरीश कारवाणी, पूज्य सिन्धी पंचायत चौ.हा.बोर्ड के महासचिव प्रभू ठारवाणी, पाली अध्यक्ष राधाकिशन शिवनाणी, बालोतरा अध्यक्ष प्रताप लालवाणी, जयपुर के दीपेश साजवाणी, संभाग प्रभारी तीर्थ डोडवाणी, जैसलमेर जिलाध्यक्ष आशाराम मूलचंदाणी ने विचार प्रकट किये। सत्र का संचालन संभाग प्रभारी वासदेव बसराणी ने किया।

error: Content is protected !!