बीकानेर, 30 जनवरी 2019। समाजसेवी सुरेन्द्र हटीला ने 28 जनवरी 2019 को
सम्पन्न हुए मेघवाल समाज के सामुहिक विवाह समारोह में विवाह सूत्र में
बंधकर समाज हित में मिसाल कायम कर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बने।
सुरेन्द्र हटीला ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा अपने मामा केन्द्रीय
राज्य राज्य मंत्री अर्जूनराम मेघवाल से मिली उनका मानना है कि सक्षम
व्यक्तियों को ऐसे अवसर पर आगे बढकर समाज सुधार की दिशा पहल करनी चाहिए।