पत्रकारों के मामले में मुख्यमंत्री गहलोत पर है विश्वास- अनिल सक्सेना

(अशोक लोढा)
राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम का पहला पत्रकार सम्मेलन जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में सन् 2011 में प्रदेश के लगभग 633 पत्रकारों की मौजूदगी में हुआ । इस पत्रकार सम्मेलन में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी आना था लेकिन वे समय पर कार्यक्रम में नही पहुच पाए । राजस्थान के जनसम्पर्क मंत्री जितेन्द्र सिंह , विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह और जनसम्पर्क आयुक्त वरिष्ठ आई.ए.एस. के.एल.मीणा पत्रकार सम्मेलन में सरकार की ओर से मौजूद रहे ।

इसके बाद तो फोरम ने रूकने का नाम ही नही लिया और राजस्थान के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक यानी जैसलमेर से लेकर माउन्ट आबू तक विभिन्न जिलों में मीडिया सेमीनार, पत्रकार गोष्ठियां और पत्रकार सम्मेलन आयोजित हुए ।

प्रदेश के पत्रकार जगत में राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के संस्थापक अध्यक्ष अनिल सक्सेना का नाम जाना-पहचाना है। वरिष्ठ पत्रकार अनिल सक्सेना वॉयस ऑफ इण्डिया न्यूज चैनल के सी.ओ.आ.े , सीएनएन मैगजीन के विशेष संवाददाता, इनफलाइट मैगजीन डेश और ईवनिंग प्लस, महका भारत पंजाब केसरी जैसे समाचार पत्रों के विशेष संवाददाता रहे । वर्तमान में सक्सेना सन् 1949 से प्रकाशित राजस्थान के सबसे पुराने साप्ताहिक समाचार पत्र ‘ललकार‘ के समूह संपादक है । ललकार साप्ताहिक समाचार पत्र चित्तौडगढ़ और जयपुर से प्रकाशित हो रहा है और ललकार टुडे समाचार पत्र दिल्ली से प्रकाशित हो रहा है।

पत्रकारों की समस्याओं को हल करने और पत्रकार जगत में उल्लेखनीय कार्यो के लिए अनिल सक्सेना को चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया और उन्हे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पुरस्कारों से नवाजा गया । ।

राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के संस्थापक अध्यक्ष अनिल सक्सेना से बातचीत के विशेष अंश:

सवाल: आपने राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम का गठन क्यों किया ?
अनिल सक्सेना: राजस्थान के पत्रकारों को वैचारिक क्रांति का मंच उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम की स्थापना की गई। हमने एक क्लब के रूप में फोरम का गठन किया। किसी भी पत्रकार संगठन का सदस्य फोरम से जुड़ सकता है ।

सवाल: आपकी मीडिया आयोग बनाने की मांग का क्या हुआ ?
अनिल सक्सेना: फोरम ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मीडिया आयोग बनाने की मांग की थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय से हमें एक पत्र प्राप्त हुआ । पत्र में कहा गया कि इस बाबत् अभी कोई कार्रवाई प्रस्तावित नही है लेकिन भविष्य मंे मीडिया आयोग बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा । हमने अभी फिर केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर मीडिया आयोग बनाने की मांग की है।

सवाल: राजस्थान में कई स्थानों पर पत्रकारों पर झूठे अपराधिक मामलें दर्ज किये जाते है, उस पर आपका क्या कहना है
अनिल सक्सेना: राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम को जब भी इस बाबत् जानकारी मिली तब हमने मुख्यमंत्री और संबधित अधिकारियों को पत्र लिखकर या संपर्क कर निष्पक्ष जांच की मांग की । फोरम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर विश्वास है कि घोषणा पत्र के आधार पर पत्रकारों के हितों की रक्षा राजस्थान सरकार करेगी और पत्रकारों के हितों के लिए नए कानून बनाए जाएगें ।

सवाल: फोरम ने राजस्थान में कहां-कहां पत्रकार सम्मेलन आयोजित किये ?
अनिल सक्सेना: फोरम ने जयपुर, अजमेर, दौसा, कोटा, उदयपुर, जोधपुर,जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, माउन्ट आबु आदि स्थानों पर राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय मीडिया सेमिनार और कई जिलों में पत्रकार गोष्ठियां आयोजित की है।

सवाल: राजस्थान से बाहर भी मीडिया का कोई कार्यक्रम हुआ ?
अनिल सक्सेना: दिल्ली के कॉन्स्टिटयूशन ऑफ इंडिया क्लब में राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम का राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है। दिल्ली , मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में फोरम का प्रभारी बना दिया गया है।

सवाल: चित्तौड़गढ़ में सबसे पहला राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मेलन कराने का श्रेय भी आपको जाता है , इस सम्मेलन की खासियत बताइए ?
अनिल सक्सेना: चित्तौड़गढ़ के पहले राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मेलन मे देश के वरिष्ठ पत्रकार श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.विक्रम राव से राजस्थान के पत्रकारों को पत्रकारिता के गुर सिखने को मिले। ंइस सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार इशमधु तलवार, अनिल दाधीच, जगदीश जैमन, हरिश गुप्ता, महिपाल सिंह, बबीता शर्मा, अनीता शर्मा आदि राजस्थान के कई पत्रकार, जिला कलक्टर , जज आदि गणमान्य लोग भी सम्मिलित हुए।

सवाल: पत्रकार सम्मेलन कब आयोजित किये जाते है ?
अनिल सक्सेना: राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम प्रत्येक तीन माह में प्रदेश के किसी चयनित जिले में पत्रकार सम्मेलन, मीडिया सेमिनार या पत्रकार गोष्ठियां आयोजित करता है।

सवाल: पत्रकार सम्मेलन, मीडिया सेमिनार या पत्रकार गोष्ठियां आयोजित करने का उददेश्य क्या है ?
अनिल सक्सेना: नये पत्रकारों को पत्रकारिता के गुर सिखाने और पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उददेश्य से पत्रकार सम्मेलन, मीडिया सेमिनार या पत्रकार गोष्ठियां आयोजित की जाती है। एक मुख्य उददेश्य यह भी है कि पत्रकारों के वैचारिक कांति को मंच प्रदान किया जाए ।

सवाल: इन कार्यक्रमों का आयोजन किस तरह किया जाता है ?
अनिल सक्सेना: राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के कार्यक्रम के लिए पत्रकारिता और समाज से जुड़ा कोई विषय चयन कर लिया जाता है और आमंत्रित वरिष्ठ पत्रकारों को विषय पर बोलने के लिए कहा जाता है। किसी पत्रकार को कोई समस्या हो या कोई जिज्ञासा हो तो उसका भी हल करने का प्रयास किया जाता है।

सवाल: मीडिया और समाजसेवा में आप क्या अन्तर समझते है ?
अनिल सक्सेना: मीडिया में रहते हुए समाजसेवा की जा सकती है। मैने मीडिया में रहते हुए कायस्थ समाज को एक मंच पर लाने के लिए पूरे राजस्थान में दौरे कर समाज को प्रोत्साहित किया इसके साथ ही यूथ मूवमेंट के द्वारा सर्वसमाज के युवाओं को सामाजिक सरोकार के कार्यो से जोड़ने के लिए चित्तौड़गढ़ जिले में सफल मुहिम का हिस्सा बना।

error: Content is protected !!