रामगढ़ में कांग्रेस जीती

राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर 28 जनवरी को हुए उपचुनाव कांग्रेस की सफिया जुबेर खां ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के सुखवंत सिंह को 12,228 वोटों से हराया। इस जीत के साथ 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस की 100 सीटें हो गई हैं। रामगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण चौधरी का निधन हो गया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने यहां चुनाव स्थगित कर दिया था। तब प्रदेश की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर ही मतदान हुआ था।

error: Content is protected !!