बीकानेर, 31 जनवरी। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने गुरुवार को
सर्किट हाउस में गौतम सेवा ट्रस्ट (जीएसटी) द्वारा प्रकाशित कलैण्डर का
विमोचन किया।
शर्मा ने संस्था द्वारा शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में
किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से दूसरों को
प्रेरणा मिलती है तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को इन प्रयासों का लाभ होता
है। इस दौरान संस्था पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक का अभिनंदन किया
गया। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा हाल ही में हुए
विधानसभा चुनावों में मतदाता जागरुकता के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस
दौरान दस हजार स्टिकर तथा एक हजार बैनर प्रकाशित करवाए गए। वहीं विभिन्न
क्षेत्रों में घर-घर संपर्क करते हुए आमजन को मतदान के महत्व की जानकारी
दी गई।
इस अवसर पर पीबीएम अस्पताल के उप अधीक्षक डाॅ. गौरीशंकर जोशी, चेतक ग्रुप
के चेयरमेन हरिगोपाल उपाध्याय, सेवानिवृत एलआसी अधिकारी हेमाराम जोशी,
ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष जुगल उपाध्याय, संभाग अध्यक्ष महेन्द्र पंचारिया,
संयोजक ओमप्रकाश जोशी, शिवदयाल बच्छ, अजय कुमार जोशी, रामेश्वर पानेचा,
प्रवीण जाजड़ा, बंशीलाल उपाध्याय, श्याम पंचारिया, अनिल पंचारिया, वासुदेव
जोशी, गणेश पाणेचा, शिव पाणेचा, चंदू उपाध्याय, शिव शंकर बच्छ, मनोज
सुरावत, धर्मचंद पंचारिया, विनोद उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
शिवराज पंचारिया ने आभार जताया।