एन एस यु आई का बेहतर भारत कार्यक्रम हुआ संपन्न

फिरोज़ खान
बारां 7 फरवरी ।कांग्रेस राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा चलाये जा रहे अभियान बेहतर भारत का आयोजन सीताबाड़ी अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि निर्मला सहरिया थी । जिसकी अध्यक्षता nsui राष्ट्रिय सचिव अंकुश भटनागर द्वारा की गयी । भटनागर ने कहा की राहुल गांधी युवाओ को प्रोत्साहित करने के समूचे भारत में NSUI द्वारा ये कार्यक्रम चलाया जा रहा जिससे युवाओ को कांग्रेस के बारे में जानकारी जिला अध्यक्ष NSUI धनकुमार मीणा ने युवाओ को संबोधित करते हुए सभी अतिथियों से पोस्टर का विमोचन करवाया । और इस दौरान कांग्रेस के प्रधान शाहाबाद निधि चंदेल,उप प्रधान धर्मेन्द्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप मेहता, सरपंच केलवाड़ा कोशल किशोर राठौर ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, विधानसभा अध्यक्ष युथ कांग्रेस सोनू शर्मा , शिवचरण मेहता, राधेश्याम पड़ीवाल, वसीम अकरम मंसूरी, देव यादव, नन्दलाल कुशवाह, जगमोहन मेहता,आदि मौजूद रहे । अंत में NSUI ब्लाक अध्यक्ष् नितेश मेहता ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

error: Content is protected !!