सरपंच चौधरी के राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर कस्बे में हर्ष

फिरोज़ खान
बारां 12 फरवरी । भंवरगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच धर्मराज चौधरी के जयपुर के कैसरबाग सभागार में आयोजित इंडो नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में नेपाल के राजदूत डॉ विष्णु हरी नेपाल शिक्षाविद एलसी भारतीय प्रधान संपादक खबरों की दुनिया वह नेपाल सर्वोच्च न्यायालय काठमांडू कुलदीप शर्मा एडवोकेट आईपीएस पंकज चौधरी द्वारा सरपंच चौधरी को प्रशस्ति पत्र मेडल व शाल ओढ़ाकर समरसता अवार्ड से सम्मानित किया । सरपंच चौधरी को सम्मानित करने पर कस्बे के पेंशनर अध्यापक गोपी वल्लभ शर्मा, पेंशनर कंपाउंडर कुंज बिहारी चौधरी, समाजसेवी रोहित चौधरी, वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष लियाकत अली, मुजफ्फर, समाजसेवी संतोष सोनी, परमानंद गोयल, मनीष वैष्णव, विट्ठल गर्ग, ललित गोयल, आजाद हुसैन, सीता राम चंदेल, बृजमोहन चौधरी, योगेश गर्ग, आशीष माहेश्वरी आदि लोगों ने हर्ष जताया ।

error: Content is protected !!